Tach – Samsung Galaxy S24 Ultra price slash 5000 rupees discount on amazon great indian festival sale

Last Updated:

Amazon Great Indian Festival 2025 में Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में 5000 रुपये की कटौती हुई है. इसे अब सस्ते में घर लाया जा सकता है. जानें इसके फीचर्स के बारे में और समझें कि क्या ये फोन खरीदना फायदे का सौदा है या नहीं….

5000 रु गिर गया Samsung Galaxy S24 Ultra का दाम, अमेज़न पर शुरू हुई बंपर छूटसैमसंग Galaxy S24 Ultra पर पाएं भारी छूट.
अमेज़न की Great Indian Festival 2025 में सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra की कीमत कम कर दी है. ये फोन, जो पहले ₹75,999 में बिक रहा था, अब सिर्फ ₹71,999 में उपलब्ध कराया जा रहा है. प्राइम मेंबर्स के लिए सेल पहले से ही लाइव कर दी गई है. ये कहना गलत नहीं होगा कि लेटेस्ट फोन पर ऐसी डील मिलना मुश्किल होता है, और ये डील इस फेस्टिव सीज़न की सबसे बड़े फ्लैगशिप ऑफर्स में से एक माना जा रही है.

अगर मन में ये सवाल आता है कि क्या ₹71,999 की कीमत पर Galaxy S24 Ultra अब भी एक पावरफुल और प्रीमियम चॉइस है तो जवाब है हां. इसका कैमरा सेटअप, S Pen, और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे साल भर बाद भी नए फ्लैगशिप्स के बराबर खड़ा करता है.

Galaxy S24 Ultra के फीचर्स…
Samsung Galaxy S24 Ultra अभी भी मार्केट में मौजूद सबसे पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गिना जाता है. इसमें 6.8-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का हाई-स्पीड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 12GB RAM दी गई है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो खास बात ये है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 100x डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट मिलता है. फोन में S Pen सपोर्ट भी है, जिससे यह प्रोडक्टिविटी के लिए और भी बेहतर बन जाता है.

स्टोरेज की बात करें तो फोन 512GB तक स्पेस ऑफर करता है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है. इसके अलावा फोन 5G, Wi-Fi 7 और UWB जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

5000 रु गिर गया Samsung Galaxy S24 Ultra का दाम, अमेज़न पर शुरू हुई बंपर छूट

[ad_2]
Source link

Back to top button