Tach – samsung galaxy s24 ultra price slash on amazon flipkart best time to buy premium smartphone-लुढ़क लुढ़क कर 50 हज़ार रुपये गिर गई Samsung के इस महंगे वाले फोन की कीमत, फिर कहां मिलेगा इतना सस्ता

महंगे फोन खरीदना सबके बस की बात नहीं होती है. हर किसी का अलग बजट होता है, जिसके देख कर खरीदारी की जाती है. लेकिन कई बार बहुत महंगे फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल जाए तो खरीदारी का बन बनाना आसान होता है. ऐसा ही कुछ आपको सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra के ऑफर को देख कर लग सकता है. दरअसल सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है.
लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,29,999 रुपये (12GB RAM/256GB स्टोरेज) थी, लेकिन अब ये करीब 50,000 रुपये सस्ता में खरीदा जा सकता है. यानी कि इस ऑफर के बाद यह फोन 80,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है, जो हाई-एंड फोन चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन डील है.
कैसे हैं Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स?
इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच का क्वाड HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है. स्क्रीन पर Gorilla Glass Armor प्रोटेक्शन है, जो रिफ्लेक्शन को 75% तक कम करता है.
इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच का क्वाड HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है. स्क्रीन पर Gorilla Glass Armor प्रोटेक्शन है, जो रिफ्लेक्शन को 75% तक कम करता है.
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 740 GPU मिलता है, जो इसे तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है. इसमें LPDDR5 RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है, जो ऐप लोडिंग और डेटा ट्रांसफर को तेज बनाती है.
Galaxy S24 Ultra का कैमरा सेटअप इसकी सबसे खासियत है. इसमें क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें कि 200MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 10MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ, 50MP पेरिस्कोप लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ और फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए मौजूद है.
पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें IP68 रेटिंग भी है, यानी यह पानी और धूल से सेफ रहेग और 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक टिक सकता है.
Source link









