Tach – Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग का इवेंट शुरू, नए AI फीचर के साथ लॉन्च हुआ गैलेक्सी S26 अल्ट्रा

Last Updated:

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग के सालाना इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ की शुरुआत हो चुकी है. इवेंट में सैमसंग अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करने वाली है. यह लॉन्च इवेंट सैमसंग के सालाना ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें हर साल कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करती है.

Zoom

samsung galaxy unpacked

Samsung Galaxy Unpacked 2026: थोड़ी ही देर में सैमसंग का साल का पहला बड़ा इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ शुरू हो गया है. सैमसंग मोबाइल के चीफ टीएम रोह मंच पर आ चुके हैं और उन्होंने इवेंट का उद्घाटन कर दिया है. अब कीनोट प्रेजेंटेशन शुरू हो गई है. सैन फ्रांसिस्को में हो रहे इवेंट में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च करेगी. आप इस इवेंट को सैमसंग की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं.

किससे होगी टक्कर?
सैमसंग की नई सीरीज की सीधी टक्कर Apple की iPhone 17 series से मानी जा रही है, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था. ऐसे में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.

‘प्राइवेसी स्क्रीन’ का जादू
इस बार सैमसंग Galaxy AI को और स्मार्ट बना रहा है, जिससे फोटो एडिटिंग से लेकर लाइव ट्रांसलेशन तक सब कुछ चुटकियों में होगा. लीक्स की मानें तो नए फोंस में ‘Zero-Peeking’ प्राइवेसी फीचर हो सकता है. इसका मतलब है कि अगर कोई आपके बगल में खड़ा होकर आपके फोन में झांकने की कोशिश करेगा, तो उसे स्क्रीन काली दिखाई देगी. सिर्फ आप ही उसे देख पाएंगे.

संभावित कीमतें
सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी S26 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये हो सकती है. गैलेक्सी S26 प्लस 99,999 रुपये और S26 अल्ट्रा 1.29 लाख रुपये में लॉन्च हो सकते हैं. S26 अल्ट्रा के 1TB वैरिएंट की कीमत 1.60 लाख रुपये तक जा सकती है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News