Tach – samsung Galaxy Z Fold 7 Special Edition set to launch on 11 october know expected features

Last Updated:
Samsung ने चीन में Galaxy Z Fold 7 Special Edition के लॉन्च की तारीख 11 अक्टूबर तय की है. इसमें Snapdragon 8 Elite चिप, 200MP कैमरा और One UI 8.0 जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
Samsung Galaxy Z Fold 7 जल्द होगा लॉन्च.सैमसंग अपने प्रीमियम फोल्डेबल फोन सीरीज़ का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि Galaxy Z Fold 7 Special Edition इस महीने चीन में 11 अक्टूबर को शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार 1:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा. ये फोन Galaxy Z Fold 7 का एक खास एडिशन होगा, जो जुलाई 2025 में भारत और अन्य देशों में लॉन्च हुआ था.
पिछले साल कंपनी ने चीन में Galaxy Z Fold 6 Special Edition लॉन्च किया था, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बड़ा डिस्प्ले और बेहतर कैमरा दिया गया था. उस वर्जन में 8-इंच का इनर स्क्रीन और 6.5-इंच का आउटर स्क्रीन था, जबकि सामान्य वेरिएंट में 7.6-इंच और 6.3-इंच की डिस्प्ले दिया गया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक नया Fold 7 Special Edition भी कुछ इसी तरह के सुधारों के साथ आ सकता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. फोन में One UI 8.0 (Android 16) बेस्ड इंटरफेस दिया जा सकता है.
इस वेरिएंट को फिलहाल केवल चीन में लॉन्च किया जाएगा. कोडनेम W26 वाले इस मॉडल की सीमित मात्रा (लगभग 4-5 लाख यूनिट्स) में ही उत्पादन की योजना है.
आएगा ट्रायफोल्ड भी…
इसके अलावा, Samsung इस साल के आखिर तक अपना पहला tri-fold स्मार्टफोन भी पेश करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दक्षिण कोरिया में होने वाले APEC शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









