Tach – Samsung may drop Galaxy S26 Edge because of this reason know which phone will be coming soon- Galaxy S26 Edge की लॉन्चिंग को कैंसल कर सकती है सैमसंग, ये हो सकती है बड़ी वजह, इवेंट में आएंगे सिर्फ 3 फोन!

Last Updated:
सैमसंग के आने वाले फोन Galaxy S26 Edge मॉडल को लेकर जानकारी मिली है कि कंपनी अब इसे लॉन्च नहीं करने की प्लानिंग कर रही है. सैमसंग गैलेक्सी S25 Edge की कमज़ोर बिक्री के बाद कंपनी लाइनअप में बड़ा बदलाव लाने की योजना बना रही है.
फोटो: Samsung Galaxy S25 Edge.स्मार्टफोन की दुनिया में हर साल कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन इस बार सैमसंग ने एक ऐसा फैसला लिया है जो कई लोगों को चौंका सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप सीरीज़ सैमसंग Galaxy S26 में Edge मॉडल को बंद करने की योजना बना रही है. यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सैमसंग Galaxy S25 Edge की बिक्री उम्मीद के हिसाब से नहीं रही.
Galaxy Edge मॉडल का भविष्य
Edge मॉडल हमेशा से सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में एक खास पहचान रखते थे. उनकी कर्व्ड डिस्प्ले और स्टाइलिश लुक कई लोगों को पसंद आते थे. लेकिन अब कंपनी का फोकस ज्यादा लोकप्रिय और बेहतर बिकने वाले मॉडल्स पर होगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग 2026 में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में सिर्फ तीन मॉडल्स पेश कर सकती है, जिनमें Edge वेरिएंट शामिल नहीं होगा.
इस कदम का असर उन लोगों पर पड़ेगा जो Edge मॉडल के फैन रहे हैं. हालांकि, कंपनी नए डिज़ाइन और तकनीक पर काम कर रही है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि सैमसंग बड़े बैटरी बैकअप और हल्के वज़न के साथ नए फोन डिजाइन कर सकती है. इससे आने वाले Galaxy फोन्स और भी पावरफुल हो सकते हैं.
कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई विश्वसनीय रिपोर्ट्स इस बात की पुष्टि कर रही हैं. अगर सैमसंग वाकई Galaxy S26 Edge को बंद कर देती है, तो यह Galaxy Edge सीरीज़ के लिए एक बड़ा मोड़ होगा. अब देखना होगा कि कंपनी अगली बार यूजर्स के लिए क्या नया सरप्राइज़ लाती है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link








