Tach – Samsung One ui 8 5 update know what will change and which device get new features

सैमसंग अपने यूज़र्स के लिए जल्द ही नया One UI 8.5 अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है. ये अपडेट खास तौर पर फोन और टैबलेट को और ज्यादा स्मार्ट, आसान और काम का बनाने पर फोकस करेगा. अभी तक यह अपडेट लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स से इसके कई अहम फीचर्स सामने आए हैं.One UI 8.5 में बेहतर बैटरी मैनेजमेंट, नए AI फीचर्स और ज्यादा कस्टमाइजेशन देखने को मिल सकता है.

माना जा रहा है कि सैमसंग इस अपडेट को अपनी आने वाली Galaxy S26 सीरीज के साथ लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 सीरीज को फरवरी 2026 में पेश किया जा सकता है. इसके बाद One UI 8.5 अपडेट धीरे-धीरे पुराने Galaxy स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए जारी किया जाएगा. अप्रैल से जून 2026 के बीच कई डिवाइसेज़ को यह अपडेट मिलने की उम्मीद है.

One UI 8.5 के संभावित फीचर्स
इस अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी सेक्शन में देखने को मिल सकता है. यूज़र्स को बैटरी हेल्थ, चार्ज साइकिल और बैटरी यूसेज की ज्यादा साफ और डिटेल जानकारी मिल सकती है. नया पावर-सेविंग मोड फोन की परफॉर्मेंस पर असर डाले बिना बैटरी को ज्यादा देर तक चलाने में मदद करेगा.

AI फीचर्स को भी पहले से ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है. फोटो एडिटिंग और इमेज बनाने की स्पीड बढ़ेगी और Bixby Assistant ज्यादा समझदार बन सकता है. इससे कॉल रिमाइंडर, मैसेज भेजना और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करना आसान हो जाएगा.

कस्टमाइजेशन के मामले में भी One UI 8.5 कई नए ऑप्शन ला सकता है. Quick Settings पैनल को नया लुक मिल सकता है, जिससे शॉर्टकट मैनेज करना आसान होगा. इसके अलावा Partial Screen Recording फीचर से यूज़र स्क्रीन के सिर्फ जरूरी हिस्से को रिकॉर्ड कर पाएंगे. Samsung DeX में भी विंडो रिसाइज जैसे नए कंट्रोल मिलने की उम्मीद है.

किन डिवाइसेज़ को मिलेगा One UI 8.5?
लीक के मुताबिक Galaxy S, Z, A, M और F सीरीज के कई स्मार्टफोन के साथ-साथ Galaxy Tab सीरीज के टैबलेट्स को भी ये अपडेट मिल सकता है. इसमें Galaxy S25, S24, S23 सीरीज, Z Fold और Z Flip मॉडल्स, कई A और M सीरीज फोन और Galaxy Tab S व Tab A मॉडल शामिल हैं.

कुल मिलाकर, Samsung One UI 8.5 अपडेट यूज़र्स के रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान, तेज़ और स्मार्ट बनाने वाला साबित हो सकता है.

[ad_2]
Source link

Back to top button