Tach – सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट में S26 सीरीज और गैलेक्सी AI लॉन्च.

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग का पहला गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट आज 25 फरवरी को आयोजित हो रहा है. माना जा रहा है कि इस इवेंट में नई गैलेक्सी S26 सीरीज और गैलेक्सी AI से जुड़े बड़े ऐलान किए जाएंगे. कंपनी पहले ही भारत समेत कई देशों में प्री-रिजर्वेशन शुरू कर चुकी है.

Table of Contents

कैसे देखें लाइव?
गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट आज सुबह 10am PT / 1pm ET (भारतीय समय अनुसार रात 11:30 बजे) सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में होगा.

इसे सैमसंग.कॉम, सैमसंग न्यूज़रूम और कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है.

क्या हो सकता है लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इस इवेंट में तीन मॉडल पेश कर सकता है:

  1. सैमसंग गैलेक्सी S26
  2. सैमसंग गैलेक्सी S26+
  3. सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra

कंपनी का कहना है कि नई गैलेक्सी S सीरीज में गैलेक्सी AI को और ज्यादा सहज और काम का बनाया जाएगा, जिससे यूजर्स का रोजमर्रा का काम आसान हो सके.

प्री-रिजर्वेशन ऑफर
भारत में ग्राहक ₹999 देकर गैलेक्सी प्री-रिजर्व VIP पास ले सकते हैं. इसके साथ ₹2,699 तक का e-स्टोर वाउचर और दूसरे फायदे मिलेंगे.

जो ग्राहक प्री-रिजर्व और फिर प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें बिना अडिशनल कीमत के अगले स्टोरेज वेरिएंट में फ्री अपग्रेड मिलेगा. साथ ही ₹5,000 के डेली वाउचर और ₹50,000 के ग्रैंड वाउचर जीतने का मौका भी है.

कैसी होगी नई गैलेक्सी S26 सीरीज़?
लॉन्चिंग से पहले आने वाली सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के डिजाइन को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सैमसंग बड़े डिजाइन बदलाव नहीं कर रहा है. लेकिन एक बदलाव ने सभी का ध्यान खींचा है-कैमरा मॉड्यूल.

पिछली सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज में फ्लैट बैक डिजाइन था, जहां कैमरे सीधे बैक पैनल से उभरे हुए नजर आते थे. लेकिन लीक हुई डमी यूनिट्स की तस्वीरों के अनुसार, गैलेक्सी S26 सीरीज में कैमरे एक आयताकार (रेक्टैंगुलर) कैमरा बंप में दिए जा सकते हैं, जिसके किनारे गोल (राउंडेड कॉर्नर) होंगे.

ये डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 के वर्टिकल कैमरा बंप जैसा दिखता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या सैमसंग, ऐपल के डिजाइन से प्रेरित हो रहा है.

गैलेक्सी Buds 4 भी हो सकते हैं लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के अलावा सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 और सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 प्रो भी पेश किए जा सकते हैं.

गैलेक्सी बड्स 4 प्रो में ब्लैक, व्हाइट और अप्रीकॉट कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, हालांकि अप्रीकॉट वेरिएंट सैमसंग ऑनलाइन स्टोर लॉन्च तक सीमित रह सकता है.

गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 में सैमसंग का फोकस AI-इंटीग्रेशन और फ्लैगशिप स्मार्टफोन अनुभव को और बेहतर बनाने पर रहेगा. टेक प्रेमियों के लिए यह साल का बड़ा इवेंट साबित हो सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News