Tach – samsung Walk a thon India 2025 count your steps and win free galaxy watch8 discount 15000 rupees-सैमसंग कॉन्टेस्ट, कर दिया ये छोटा सा काम तो मुफ्त में मिल जाएगी ₹37000 वाली गैलेक्सी Watch8

Last Updated:
Samsung Walk-a-thon India 2025 29 सितंबर से 28 अक्टूबर तक चलेगा. 30 दिन में 2,00,000 कदम पूरे करें और Galaxy Watch8 जीतने का मौका पाएं.
Samsung galaxy Watch8 को फ्री में पाने का मौका.आजकल की तेज़ जिंदगी में बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं. Samsung इस नए चैलेंज के जरिए हर उम्र के लोगों को अपने दिनचर्या में चलने और एक्टिव रहने की आदत डालने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. सैमसंग ने अपनी Walk-a-thon India 2025 अभियान के चौथे एडिशन का ऐलान कर दिया है. यह चैलेंज 29 सितंबर 2025 (वर्ल्ड हार्ट डे) से शुरू होकर 30 दिन तक चलेगा. इसका मकसद लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है. इस स्टेप चैलेंज का मकसद लोगों को फिटनेस और हार्ट हेल्थ के प्रति जागरूक करना है, साथ ही भाग लेने वालों को रोमांचक रिवॉर्ड्स जीतने का मौका भी मिलेगा.
इनाम की बात करें तो, तीन भाग्यशाली विजेताओं को नया Samsung Galaxy Watch8 मिलेगा. बाकी सभी फिनिशर्स को Galaxy Watch8 सीरीज़ पर 15,000 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन गारंटीड मिलेंगे.
इस चैलेंज में भाग लेना बहुत आसान है. यह केवल Samsung Health ऐप पर उपलब्ध है, जो Galaxy स्मार्टफोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐप में रियल-टाइम लीडरबोर्ड भी है, जिससे प्रतिभागी अपने कदमों को दूसरों के साथ तुलना कर सकते हैं और प्रेरित रह सकते हैं. चैलेंज पूरा करने के बाद, पुरस्कार लेने के लिए Samsung Members ऐप पर विजिट करना होगा.
Samsung Health ऐप एक ग्लोबल वेलनेस और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म है, जो स्टेप्स, एक्सरसाइज, हार्ट रेट, नींद और स्ट्रेस लेवल जैसे कई हेल्थ मैट्रिक्स ट्रैक करने में मदद करता है.
सैमसंग Galaxy Watch8 सीरीज़, Samsung के BioActive Sensor के साथ, हार्ट हेल्थ की जानकारी और लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग प्रदान करता है, जिससे ये Walk-a-thon चैलेंज के लिए एक महत्वपूर्ण साथी बन जाता है. चैलेंज 29 सितंबर से 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगा.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









