Tach – बिना स्क्रीन वाला Apple AI Pin! कैमरा, माइक्रोफोन से लैस, AirTag जैसा डिजाइन और Siri कंट्रोल, 2027 में हो सकता है लॉन्च

ऐपल कथित तौर पर एक बिल्कुल नए तरह के AI-पावर्ड वियरेबल डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसे साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. द इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस ‘AI Pin’ के रूप में पेश किया जा सकता है और इसका डिजाइन ऐपल AirTag जैसा होगा, लेकिन यह थोड़ा मोटा होगा और कपड़ों पर क्लिप करके लगाया जा सकेगा.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐपल का ये AI Pin पूरी तरह वॉयस-बेस्ड होगा और इसमें किसी तरह की स्क्रीन नहीं दी जाएगी. यूज़र इस डिवाइस के साथ Siri के ज़रिए इंटरैक्ट करेंगे. इसमें एल्यूमिनियम और ग्लास से बना बॉडी स्ट्रक्चर होगा, जो प्रीमियम फील देगा.
फीचर्स की बात करें तो ऐपल AI Pin में दो कैमरे दिए जा सकते हैं- एक स्टैंडर्ड और दूसरा वाइड-एंगल लेंस. इसके अलावा, इसमें तीन माइक्रोफोन और एक स्पीकर मौजूद होगा, जिससे वॉयस कमांड और ऑडियो रिस्पॉन्स संभव हो सकेगा. डिवाइस के साइड में एक फिजिकल बटन भी दिया जा सकता है. चार्जिंग के लिए इसमें ऐपल Watch की तरह मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल इस डिवाइस के लिए करीब 20 मिलियन यूनिट्स के प्रोडक्शन का लक्ष्य रख सकता है, जो दिखाता है कि कंपनी इसे बड़े स्तर पर अपनाने की तैयारी में है. हालांकि, AI Pin कॉन्सेप्ट पहले भी पूरी तरह सफल साबित नहीं हुआ है. साल 2023 में Humane नाम की स्टार्टअप कंपनी ने अपना AI Pin लॉन्च किया था, लेकिन वह डिवाइस बाजार में बुरी तरह फ्लॉप रहा और 2025 में कंपनी को बंद करना पड़ा.
OpenAI को मिलेगी टक्कर
ऐपल को इस सेगमेंट में OpenAI से भी कड़ी टक्कर मिल सकती है. खबरें हैं कि OpenAI भी अपने पहले AI-पावर्ड वियरेबल डिवाइस पर काम कर रही है, जिसमें पूर्व ऐपल डिजाइनर Jony Ive की भागीदारी बताई जा रही है. हालांकि, उस प्रोजेक्ट को भी तकनीकी और प्राइवेसी से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐपल AI Pin की सफलता काफी हद तक Siri की AI क्षमताओं पर निर्भर करेगी. हाल ही में घोषित ऐपल-Google Gemini साझेदारी से Siri में बड़े सुधार की उम्मीद की जा रही है. फिलहाल, यह डिवाइस शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और यह भी संभव है कि ऐपल भविष्य में इसे पूरी तरह कैंसिल कर दे.
Source link









