Tach – Shocking price of these 2 tv 30 lakh rupees people can buy flat or a car in this budget hisense, इन TV के दाम सुनकर घुम जाएगा सिर, एक के दाम में आ जाएगी कार तो दूसरे की कीमत मे मिल जाएगा फ्लैट

घर के लिए अगर टीवी खरीदना हो तो जिनका बजट कम हो तो वह 15 से 20,000 रुपये तक खर्च कर लेते हैं. वहीं कुछ लोग बड़ा ब्रांड और बड़े साइज़ के लिए 40 से 50,000 रुपये तक भी खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन अगर आपसे कल्पना करने को कहा जाए कि बहुत महंगा टीवी कितने तक का हो सकता है तो शायद आप 1, 2 लाख बोल दें. मगर नहीं बाज़ार में इससे कहीं ज़्यादा महंगे टीवी ने एंट्री कर ली है. मशहूर होम अप्लायंसेज़ और कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हाईसेंस (Hisense) ने भारत में अपनी नई UX ULED RGB Mini-LED TV सीरीज़ लॉन्च कर दी है. इस सीरीज़ में दो बड़े स्क्रीन साइज शामिल किए गए हैं जिसमें 100 इंच और 116 इंच है. इन टीवी की कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

दरअसल कंपनी के 100 इंच वाले टीवी की कीमत 9,99,999 रुपये और 116 इंच की कीमत 29,99,999 रुपये रखी गई है. हैं न ये दाम एकदम चौंका देने वाले. ये कहना गलत नहीं होगा कि ये दाम इतने हैं कि इस कीमत पर एक अच्छी सी कार या फिर कुछ जगहों पर फ्लैट भी मिल सकता है. बता दें कि ग्राहक इन स्मार्ट टीवी को अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं.

इस सीरीज़ के टीवी Hi-View AI Engine X पर चलते हैं, जो विजुअल, ऑडियो और पावर यूसेज को रियल टाइम में ऑप्टिमाइज़ करता है. इसमें H7 पिक्चर क्वालिटी प्रोसेसर और 2-TOPS NPU दिया गया है, जिससे डीटेल और डेप्थ और भी शार्प हो जाती है.

बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए इसमें 3D कलर मास्टर प्रो और पैंटोन वेलिडेशन मौजूद है. साथ ही MEMC टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो मूवी या स्पोर्ट्स देखते समय मोशन को और स्मूथ बना देती है.

ऑडियो एक्सपीरिएंस को भी खास बनाया गया है. टीवी में 6.2.2 चैनल CineStage X Surround सिस्टम दिया गया है, जिसे हाईसेंस ने Devialet के साथ मिलकर तैयार किया है. इसमें टॉप-फायरिंग स्पीकर्स, एक इंटीग्रेटेड सबवूफर और WiSA SoundSend औप eARC सपोर्ट मिलता है, जिससे घर पर ही थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है.

गेमर्स के लिए अलग से बार
गेमिंग के शौकीनों के लिए ये टीवी बेहतरीन साबित हो सकता है. इसमें 165Hz Game Mode Ultra, AMD FreeSync Premium Pro और Variable Refresh Rate (VRR) का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही, एक गेम बार भी मौजूद है, जिससे गेमर्स तुरंत अपनी गेमिंग सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं.

हाईसेंस UX ULED RGB Mini-LED TV सीरीज़ VIDAA Smart OS पर काम करती है, जो 28 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें हिंदी भी शामिल है. कंपनी ने इस सीरीज़ के लिए 8 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे एक फ्यूचर-प्रूफ स्मार्ट टीवी बनाता है.

[ad_2]
Source link

Back to top button