Tach – 2026 में स्मार्टफोन अपग्रेड महंगा, Realme और iQOO की कीमतें बढ़ीं.

Last Updated:
2026 की शुरुआत में ही कई स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन कीमतें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं. Realme, iQOO और Xiaomi जैसे ब्रांड्स प्रीमियम फीचर्स के साथ महंगे फोन ला रहे हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या पुराने फोन को थोड़ा और इस्तेमाल करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होगा? जानिए पूरी जानकारी…
2026 में फोन महंगे हुए हैं.साल 2026 की शुरुआत होते ही स्मार्टफोन मार्केट में हलचल तेज हो गई है. जनवरी के पहले ही हफ्तों में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं और आने वाले समय में और भी डिवाइस बाजार में एंट्री करने वाले हैं. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात है, कीमतों में बड़ा उछाल. लगभग हर ब्रांड अपने नए फोन को पहले से ज्यादा प्रीमियम कीमत पर पेश कर रहा है.
शाओमी, रियलमी और iQOO जैसे ब्रांड्स ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमतें देखकर कई यूज़र्स हैरान हैं. उदाहरण के तौर पर, Realme का नया Pro मॉडल अब 40 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गया है, जो पिछले साल तक आम बात नहीं थी. वहीं iQOO का फ्लैगशिप फोन 70 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में आ रहा है. सवाल यह है कि क्या इन बढ़ी हुई कीमतों के बदले यूज़र्स को उतने बड़े अपग्रेड मिल रहे हैं?
कुछ फोन में बेहतर प्रोसेसर, ब्राइट डिस्प्ले और तेज चार्जिंग जैसे फीचर्स जरूर मिल रहे हैं, लेकिन रोज़मर्रा के इस्तेमाल में इनका फर्क हर यूज़र को महसूस हो, ऐसा जरूरी नहीं. खासतौर पर तब, जब ज्यादातर लोग पहले से ही ऐसे स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं जो अभी भी स्मूथ परफॉर्मेंस देते हैं.
Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स पहले से ही प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखते हैं. ऐसे में जब Realme या iQOO जैसे ब्रांड्स भी उसी कीमत के आसपास फोन लॉन्च करते हैं, तो उनके लिए यूज़र को मनाना और मुश्किल हो जाता है. Nothing जैसे ब्रांड्स ने भी अपने फ्लैगशिप फोन की कीमत बढ़ाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
नए साल में फोन खरीदना सही या…?
सच कहें तो अगर आप iPhone जैसे किसी खास इकोसिस्टम में नहीं हैं, तो आपका मौजूदा फोन शायद अभी एक साल या उससे ज्यादा आराम से चल सकता है. ऐसे में 2026 में सिर्फ नए मॉडल के नाम पर ज्यादा पैसे खर्च करना हर किसी के लिए समझदारी नहीं होगी.
कुल मिलाकर, मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि 2026 में स्मार्टफोन अपग्रेड करना महंगा सौदा साबित हो सकता है, और पुराने फोन को कुछ समय तक इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link









