Tach – Sony 1000X series WH100XM6 headphone launched at 40000 rupees charge in 3 minutes- 3 मिनट चार्ज होकर 3 घंटे चलता है ये पावरफुल Sony हेडफोन, धांसू है साउंड, कीमत सुन आप भी कहेंगे Oops

Last Updated:

Sony WH-1000XM6, 1000X सीरीज का नया वायरलेस नॉइज़ कैंसिलिंग हेडफोन, एडवांस्ड ऑडियो प्रोसेसिंग, रियल-टाइम नॉइज़ कैंसिलेशन और आरामदायक डिज़ाइन के साथ अब भारत में उपलब्ध है. जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत.

3 मिनट चार्ज होकर 3 घंटे चलता है ये पावरफुल Sony हेडफोन, धांसू है साउंडSony के नए हेडफोन में कई खासियत है.

Sony इंडिया ने अपने 1000X सीरीज के नए वायरलेस नॉइज़ कैंसिलिंग हेडफोन WH-1000XM6 को लॉन्च किया है. यह हेडफोन खासतौर पर कम्यूटर, ट्रैवलर्स, प्रोफेशनल्स और आम यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है. नए मॉडल में HD Noise Cancelling Processor QN3 है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले में तेज़ आवाज़ प्रोसेस करता है. WH-1000XM6 में अब 12 माइक्रोफोन हैं, जिससे बाहरी शोर का पता लगाना और नॉइज़ कैंसिल करना और बेहतर हो गया है. हेडबैंड को वीगन लेदर और चौड़े पैडिंग के साथ फिर से डिज़ाइन किया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आराम मिलता है.

इसका ईयरपैड स्ट्रेचेबल हैं और हेडफोन को मैटल फोल्डिंग मेकैनिज़्म से फोल्ड किया जा सकता है. केस में मैग्नेटिक क्लोज़र है, जिससे जल्दी खोलना आसान होता है.

WH-1000XM6 में Adaptive NC Optimiser है, जो अपने आप शोर को एडजस्ट करता है और एयर प्रेशर के अनुसार बदलाव करता है. Ambient Sound Mode भी अपडेटेड है, जिससे बाहरी आवाज़ और म्यूजिक का बैलेंस बेहतर होता है. हेडफोन में कार्बन फाइबर कंपोजिट डोम और नई वॉइस कॉइल स्ट्रक्चर के साथ ड्राइवर यूनिट है, जो हाई-रेज़ोल्यूशन ऑडियो का सपोर्ट करता है. वायरलेस और वायर्ड दोनों मोड में LDAC के जरिए हाई-रेज़ोल्यूशन ऑडियो का अनुभव मिलता है.

इसके अलावा, DSEE Extreme तकनीक से कमप्रेस्ड ऑडियो फाइल्स की क्वालिटी भी बेहतर हो जाती है. सोनी Sound Connect ऐप के जरिए 10-बैंड इक्वलाइज़र, फिल्म ऑडियो इफेक्ट्स और गेम EQ जैसी सेटिंग्स उपलब्ध हैं. हेडफोन में 360 Reality Audio Upmix फीचर भी है, जिससे स्टीरियो ट्रैक को स्पेशल साउंड में बदला जा सकता है.

मिलता है लो-लेटेंसी गेमिंग सपोर्ट
कम्युनिकेशन के लिए हेडफोन में 6-माइक्रोफोन AI-based बीमफॉर्मिंग सिस्टम है, जो यूज़र की आवाज़ को अलग करता है और बैकग्राउंड नॉइज़ कम करता है. इसके अलावा, यह LE Audio Auracast, मल्टीपॉइंट कनेक्शन और लो-लेटेंसी गेमिंग का भी सपोर्ट करता है. बैटरी और चार्जिंग के मामले में, इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर है; सिर्फ 3 मिनट चार्ज करने पर 3 घंटे का प्लेबैक मिलता है.

Sony WH-1000XM6 ब्लैक, प्लेटिनम सिल्वर और मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध होगा और इसे 29 सितंबर 2025 यानी कि आज से बिक्री के लिए लाया गया है. इसकी कीमत ₹39,990 रखी गई है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

3 मिनट चार्ज होकर 3 घंटे चलता है ये पावरफुल Sony हेडफोन, धांसू है साउंड

[ad_2]
Source link

Back to top button