Tach – शादी में जरूर आना… शख्स को मिला न्योता, व्हाट्सएप मैसेज खोलते ही वो हुआ, जो नहीं होना चाहिए था

Last Updated:

महाराष्ट्र के हिंगोली में एक सरकारी कर्मचारी व्हाट्सऐप पर आए शादी के न्योते को खोलते ही साइबर ठगी का शिकार हो गया. ठगों ने उसके मोबाइल से डाटा चुराकर बैंक अकाउंट से 1.90 लाख रुपये उड़ा दिए.

शख्स को मिला न्योता,व्हाट्सएप मैसेज खोलते ही वो हुआ, जो नहीं होना चाहिए थाशादी के बहाने साइबर ठगों ने सरकारी कर्मचारी को लूटा.(Image:AI)
मुंबई. महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक सरकारी कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गया. व्हाट्सऐप पर आया एक डिजिटल शादी का निमंत्रण उसे भारी पड़ गया और उसके बैंक अकाउंट से 1.90 लाख रुपये गायब हो गए. पीड़ित को एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर शादी का न्योता भेजा गया था. संदेश में लिखा था कि ‘शादी में जरूर आइए, 30/08/2025. Love is the master key that opens the gate of happiness.’ इसके नीचे एक फाइल जुड़ी थी, जो दिखने में तो पीडीएफ जैसी लग रही थी लेकिन वास्तव में वह एक APK फाइल (मोबाइल ऐप पैकेज) थी.

जैसे ही पीड़ित ने उस फाइल पर क्लिक किया, उसके फोन में वायरस एक्टिवेट हो गया. साइबर अपराधियों ने तुरंत मोबाइल का डाटा एक्सेस कर लिया और उसके बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लिए. कुछ ही देर में पीड़ित के खाते से 1.90 लाख रुपये गायब हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने हिंगोली पुलिस स्टेशन और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुराना लेकिन खतरनाक स्कैम
यह कोई नई चाल नहीं है. पिछले साल भी कई लोग इसी तरह के ‘व्हाट्सऐप वेडिंग इन्विटेशन स्कैम’ का शिकार हो चुके हैं. इस तरह के मैसेज में भेजी गई APK फाइल को डाउनलोड करने पर फोन हैक हो जाता है. इसके बाद ठग न केवल बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेते हैं बल्कि पीड़ित की पहचान का इस्तेमाल कर उसके दोस्तों और परिवार से भी पैसे ऐंठ सकते हैं.

सावधानी ही सुरक्षा
विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक या फाइल को कभी भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए. अगर कोई फाइल जरूरी लगे तो पहले उसकी पुष्टि करें. साइबर सेल ने भी लोगों को चेतावनी दी है कि वे ऐसे संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध फाइल पर क्लिक न करें.

authorimg

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

शख्स को मिला न्योता,व्हाट्सएप मैसेज खोलते ही वो हुआ, जो नहीं होना चाहिए था

[ad_2]
Source link

Back to top button