Tach – these apple iphones will stop getting new software update ios 26 see list and check your phone do this now-इन 11 iPhones को नहीं मिलेगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट, लिस्ट में चेक करें अपना फोन, करने होंगे ये 3 काम

Last Updated:

These Apple iphone stop getting new software update ios 26 see list know what will happen 

इन 11 iPhones को नहीं मिलेगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट, लिस्ट में चेक करें अपना फोनApple के इन 11 iPhone को नहीं मिलेगा iOS 26
ऐपल ने अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 का रोडमैप जारी कर दिया है. इस बार कंपनी ने कुछ पुराने iPhones को सपोर्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है, यानी ये डिवाइस अब नए अपडेट नहीं पाएंगे. इसका मतलब है कि इन आईफोन पर अब iOS 26 के नए फीचर्स और आगे आने समय में सिक्योरिटी पैच उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे. कुल मिलाकर 11 आईफोन हैं जिन्हें iOS 26 अपडेट से बाहर कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से आईफोन शामिल हैं. इसमें iPhone X, XR, XS, XS Max, iPhone 8 और 8 Plus जैसे मॉडल शामिल हैं.

इसके अलावा iPhone 7, 7 Plus, iPhone 6s, 6s Plus और पहला iPhone SE भी अब सपोर्ट लिस्ट से हटा दिए गए हैं. यानी SE के पुराने वर्ज़न (2nd Gen से पहले) भी अब iOS 26 का हिस्सा नहीं होंगे. इन सभी डिवाइसेज़ को अब उनके आखिरी iOS वर्ज़न पर ही रहना होगा.

बिना अपडेट के इन डिवाइस को नए फीचर्स नहीं मिलेंगे. इतना ही नहीं आने वाले समय में ऐप कम्पैटिबिलिटी पर भी असर पड़ेगा. कई ऐप डेवलपर्स नए iOS वर्ज़न के हिसाब से अपने ऐप ऑप्टिमाइज़ करते हैं, जिससे पुराने iPhones पर कई ऐप काम करना बंद कर सकते हैं. साथ ही सिक्योरिटी अपडेट न मिलने से बैंकिंग या ऑनलाइन पेमेंट जैसे काम भी रिस्क पर आ सकते हैं.

अगर आपका iPhone इस लिस्ट में आता है तो कुछ समय बाद आपको इसे अपग्रेड करने के बारे में सोचना जरूरी है. अभी मार्केट में iPhone 15 सीरीज़ उपलब्ध है, वहीं iPhone 16 सीरीज़ इसी महीने लॉन्च होने वाली है. ये डिवाइस लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ मिलेंगे.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

इन 11 iPhones को नहीं मिलेगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट, लिस्ट में चेक करें अपना फोन

[ad_2]
Source link

Back to top button