Tach – This phone still needs to launch currently listen on amazon with offers and deals know specifications Lava Bold N1 Lite- अभी तो लॉन्च भी नहीं हुआ फोन और पहले ही अमेज़न पर हुआ लिस्ट, साथ में मिलने लगे ऑफर्स भी

Last Updated:

Lava Bold N1 Lite जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है.ये 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 13MP कैमरा, 64GB स्टोरेज, 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है. ये अमेज़न पर लिस्ट हुआ है तो जानिए इसकी कीमत कितनी होने वाली है.

अभी तो लॉन्च भी नहीं हुआ फोन और पहले ही अमेज़न पर हुआ लिस्ट,मिलने लगे ऑफर्स भीLava Bold N1 Lite अमेज़न पर लिस्ट हो गया है.

Lava Bold N1 Lite जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है. यह फोन Lava Bold N1 सीरीज़ का नया अडिशन होगा, जिसमें पहले से Lava Bold N1 और Lava Bold N1 Pro मॉडल शामिल हैं. लॉन्च से पहले ही फोन को एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसके कुछ फीचर्स और कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Lava Bold N1 Lite में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले, 13-मेगापिक्सल AI रियर कैमरा, 64GB स्टोरेज, और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है.

मिली जानकारी के मुताबिक Lava Bold N1 Lite की लिस्टिंग अमेज़न पर देखी गई है. लिस्टिंग में इसकी कीमत ₹6,699 बताई गई है, लेकिन अभी ई-कॉमर्स साइट पर इसे छूट के साथ ₹5,698 में खरीदा जा सकता है. फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा जिसमें Crystal Blue और Crystal Gold. फिलहाल सिर्फ एक स्टोरेज और RAM वेरिएंट लिस्ट किया गया है.

Lava Bold N1 Lite की स्पेसिफिकेशंस कैसे हो सकते हैं?
लावा के इस फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेज़ोलूशन 720 x 1,600 पिक्सल है. डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट और 269 PPI पिक्सल डेंसिटी है. इसमें होल-पंच कटआउट के साथ फ्रंट कैमरा मौजूद है. Lava Bold N1 Lite का वजन 193 ग्राम है और इसका साइज 165 x 76 x 9mm है.

प्रोसेसिंग के लिए इसमें UniSoc ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है, जो 3GB RAM और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है. RAM को वर्चुअली 6GB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन Android 15 पर चलता है.

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो कि 13 मेगापिक्सल के मेन सेंसर और एक सेकेंडरी सेंसर, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल के साथ आएगा. ये 1080p@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा.

सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन दिया गया है. इसके अलावा इसमें एनोनीमस कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी है. कनेक्टिविटी के लिए Lava Bold N1 Lite में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

अभी तो लॉन्च भी नहीं हुआ फोन और पहले ही अमेज़न पर हुआ लिस्ट,मिलने लगे ऑफर्स भी

[ad_2]
Source link

Back to top button