Tach – vapor cooling system may come to apple ipad pro to beat overheating macbook air in plan too

ऐपल ने इस साल की शुरुआत में अपने iPhone 17 Pro सीरीज़ के साथ परफॉर्मेंस में एक बड़ा कदम उठाया था. कंपनी ने पहली बार iPhone में वेपर कूलिंग सिस्टम (vapor cooling system) यानी लिक्विड कूलिंग तकनीक पेश की थी. इस नए सिस्टम की मदद से फोन का तापमान बेहतर तरीके से कंट्रोल रहता है, जिससे heating और thermal throttling जैसी समस्याएं काफी कम हो जाती हैं, खासतौर पर गेमिंग या वीडियो एडिटिंग जैसी भारी प्रोसेसिंग के दौरान.
iPad Pro में नई कूलिंग तकनीक की तैयारी
हालांकि, वेपर कूलिंग chambers का इस्तेमाल कई Android ब्रांड्स पहले से कर रहे हैं, खासकर चीनी कंपनियों के फ्लैगशिप फोनों में यह आम बात है. लेकिन Apple के लिए यह नई तकनीक अपने प्रीमियम यूज़र्स को अपग्रेड करने के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गई है.
अब तक iPad का बड़ा सरफेस एरिया गर्मी को फैलाने में मदद करता था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, iPad Pro कभी-कभी हाई-परफॉर्मेंस टास्क (जैसे वीडियो एडिटिंग या AI एप्लिकेशन) के दौरान ओवरहीट भी हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए ऐपल अब इसके अगले वर्ज़न में vapor cooling सिस्टम शामिल करने जा रहा है.
नया iPad Pro कब आ सकता है
कंपनी ने हाल ही में M5 चिप वाला iPad Pro लॉन्च किया है, जिसे Apple ने Mac Studio M1 Ultra जितना पावरफुल बताया है. लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि अगला iPad Pro स्प्रिंग 2027 में लॉन्च हो सकता है, क्योंकि iPad Pro सीरीज़ का अपडेट साइकल लगभग 18 महीने का होता है.
नया मॉडल M6 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो TSMC की 2nm चिप टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में सुधार होगा.
MacBook Air में भी आ सकता है नया सिस्टम
अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो Apple आने वाले समय में यही कूलिंग सिस्टम अपने फैन-लेस MacBook Air में भी जोड़ सकता है.
गौर करने वाली बात ये भी है कि कुछ 14-इंच MacBook Pro यूज़र्स ने नोट किया है कि नया M5 चिप हीटिंग के कारण पूरी क्षमता पर काम नहीं कर पा रहा है. ऐसे में वेपर कूलिंग सिस्टम इस समस्या का समाधान बन सकता है.
Source link









