Tach – कीमत में बड़ी गिरावट के साथ मिल रहा है Vivo का फोन, Zeiss कैमरा की फोटोग्राफी देख इसके दीवाने है लोग

Last Updated:
Vivo X200 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. बैंक ऑफर्स मिलाकर ये कैमरा फ्लैगशिप फोन ₹58,8.99 की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है. जानिए ऑफर, फीचर्स और पूरी डिटेल.
Flipkart पर Vivo X200 की बड़ी डील, कीमत ₹59,000 से भी कम
अगर आप शानदार कैमरा वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo X200 इस समय एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. खास बात ये है कि फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी डील और भी आकर्षक हो गई है. लॉन्च के समय ₹65,999 की कीमत में आया यह स्मार्टफोन अब काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
फ्लिपकार्ट पर Vivo X200 फिलहाल ₹61,999 में लिस्ट किया गया है. यानी कंपनी की आधिकारिक कीमत के मुकाबले सीधे ₹4,000 की कटौती की गई है. इसके अलावा अगर ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें ₹3,100 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. सभी ऑफर्स लागू होने के बाद फोन की कीमत घटकर सिर्फ ₹58,899 रह जाती है.
इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत ₹2,180 प्रति महीने से होती है. ऐसे में यूजर्स बिना एक साथ बड़ी रकम खर्च किए भी यह फ्लैगशिप फोन खरीद सकते हैं.
कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस
वीवो X200 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट और 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है. यह डिवाइस IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.
कैमरा सबसे कमाल
कैमरे की बात करें तो Vivo X200 में Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. हालांकि गेमिंग के मामले में ये कुछ दूसरे फ्लैगशिप फोन जितना दमदार नहीं माना जा रहा, लेकिन फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए ये डिवाइस काफी शानदार ऑप्शन बन सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link







