Tach – Vivo V60 launch today with zeiss portrait camera 6500mah battery know expected price in india

Last Updated:

Vivo V60 आज भारत में एंट्री करने जा रहा है. इसमें Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी मिलेगी. जानें कीमत, फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन…

50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले Vivo V60 की आज होगी एंट्री, बैटरी भी होगी कमालVivo V60 आज लॉन्च होगा.
Vivo आज (12 अगस्त) भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च करने के लिए तैयार है. लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसे लोग Vivo इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं. लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले कई अहम फीचर्स का खुलासा किया है. फोन में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें कई AI बेस्ड इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स शामिल होंगे. इसमें पावरफुल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर भी मिलेगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V60 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ोल्यूशन मिलेगा. स्क्रीन का डिज़ाइन कर्व्ड होगा और इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा.

Vivo V60 में हो सकते हैं खास कैमरे
कैमरा की बात करें तो इसमें Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 मेन कैमरा (OIS सपोर्ट), 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा.

पावर के लिए इसमें 6,500mAh बैटरी दी जाएगी, हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले Vivo V60 की आज होगी एंट्री, बैटरी भी होगी कमाल

[ad_2]
Source link

Back to top button