Tach – whatsapp new feature ai writing help assistant in app coming for iphone first- क्या और कैसे लिखना है, ये भी बताएगा WhatsApp, चैटिंग में नहीं होगू कोई गड़बड़ी, आ रहा है नया फीचर

Last Updated:
वॉट्सऐप अपने iPhone यूज़र्स के लिए नया AI Writing Help फीचर टेस्ट कर रहा है. इस टूल की मदद से यूज़र्स मैसेज भेजने से पहले उसे ज्यादा क्लियर, प्रोफेशनल, मज़ेदार या इमोशनल टोन में बदल सकते हैं.
WhatsApp पर आ रहा है खास फीचर.WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक इस Writing Help टूल की मदद से आप जो भी मैसेज लिखेंगे, उसे AI आपके हिसाब से एडिट कर सकता है. जैसे अगर आपका मैसेज थोड़ा उलझा हुआ है, तो ये उसे साफ और आसान बना देगा. अगर आप ऑफिस वाले काम के लिए मैसेज लिख रहे हैं, तो इसे ज्यादा प्रोफेशनल टोन में बदला जा सकता है.

इस फीचर के लिए चैट बॉक्स में नया पेन आइकन दिखाई देगा. उस पर टैप करने के बाद आपका लिखा हुआ ड्राफ्ट WhatsApp के सिक्योर सिस्टम में जाएगा और वहां से आपको कई ऑप्शन मिलेंगे. अब आपके पास यह चॉइस होगी कि आप अपना ओरिजिनल मैसेज भेजें या फिर AI द्वारा दिए गए नए वर्ज़न में से कोई चुनें.
फिलहाल ये फीचर सिर्फ चुनिंदा iOS बीटा टेस्टर्स के लिए आया है. आने वाले हफ्तों में इसे और लोगों तक पहुंचाया जाएगा. अगर सबकुछ सही रहा तो जल्दी ही यह फीचर सभी iPhone और Android यूज़र्स को भी मिल सकता है.
कुल मिलाकर WhatsApp का ये Writing Help फीचर सिर्फ स्पेलिंग और ग्रामर सुधारने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके मैसेज को उस अंदाज़ में बदल सकता है, जैसा आप चाहते हैं. चाहे मज़ेदार हो, ऑफिशियल हो या इमोशनल. यह फीचर हर टोन में मदद करेगा. अगर यह फीचर सभी के लिए रोलआउट हो गया, तो मैसेजिंग का एक्सपीरिएंस और भी आसान और मजेदार बन जाएगा.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









