Tach – WhatsApp new feature reserve username dont have to share phone number- WhatsApp का नया फीचर, बिना फोन नंबर शेयर किए हो जाएगी किसी से भी चैटिंग, झंझट हुई दूर 

Last Updated:

WhatsApp जल्द ही नया ‘Reserve Username’ फीचर लॉन्च करने जा रहा है. इसके ज़रिए यूज़र्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे. ये फीचर प्राइवेसी को बढ़ाएगा और अनजान लोगों से आने वाले मैसेज को रोकेगा. जानिए इसके फायदों और आने वाले बदलावों के बारे में…

WhatsApp का नया फीचर, बिना फोन नंबर शेयर किए हो जाएगी किसी से भी चैटिंगWhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए होगी चैट.

वॉट्सऐप जल्द ही एक ऐसा फीचर ला सकता है, जिससे यूज़र्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे. इस नए अपडेट में आप अपना एक यूज़रनेम रिज़र्व (Reserve Username) कर पाएंगे, जो आपके मोबाइल नंबर की जगह काम करेगा. यानी अब कोई भी व्यक्ति आपके फोन नंबर के बजाय आपके यूज़रनेम से आपको मैसेज कर सकेगा.

इस फीचर की झलक वॉट्सऐप के Android बीटा वर्ज़न में देखी गई है. उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा. ये नया फीचर पहले BlackBerry Messenger (BBM) में इस्तेमाल हुए BB ID जैसा होगा, जहां मैसेजिंग के लिए सिर्फ एक यूज़रनेम की ज़रूरत होती थी.

रिपोर्ट के मुताबिक प्रोफाइल सेटिंग्स में अब एक नया ‘Reserve Username’ ऑप्शन दिखेगा. इससे यूज़र्स अपना यूज़रनेम क्रिएट और सेव कर सकेंगे. अगर आप अपना मोबाइल नंबर हाइड कर देते हैं, तो कोई भी रैंडम व्यक्ति आपको बिना अनुमति के मैसेज नहीं भेज पाएगा. WhatsApp ये भी सुनिश्चित करेगा कि कोई भी व्यक्ति ‘www’ या वेबसाइट जैसे यूज़रनेम न बना सके, ताकि फेक प्रोफाइल या स्पैम से बचाव हो सके.

Photo: WABetaInfo

प्राइवेसी और सिक्योरिटी होगी मजबूत
यूज़रनेम में अक्षर, नंबर और खास सिंबल्स इस्तेमाल किए जा सकेंगे. इसके साथ ही हर यूज़रनेम के लिए एक यूनिक की (Unique Key) भी मिलेगी, जिसे आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि अजनबियों के मैसेज से बचा जा सके. यह फीचर यूज़र्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और मज़बूत बनाएगा.

हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp के पीछे काम करने वाली कंपनी मेटा इस प्लेटफॉर्म पर दिसंबर से अपने AI और ऐड-बेस्ड मॉडल को और बढ़ाने की प्लानिंग बना रही है. इससे कुछ यूज़र्स को प्राइवेसी और विज्ञापन को लेकर चिंता हो सकती है.

मौजूदा समय में WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट करता है, जो आपकी चैट्स को सुरक्षित रखता है. जबकि कुछ दूसरे भारतीय ऐप्स जैसे Zoho का Arattai केवल कॉल्स के लिए ही एन्क्रिप्शन देते हैं. नया यूज़रनेम फीचर आने के बाद WhatsApp न सिर्फ बल्कि और भी पर्सनल और आसान चैटिंग एक्सपीरिएंस मिलता है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

WhatsApp का नया फीचर, बिना फोन नंबर शेयर किए हो जाएगी किसी से भी चैटिंग

[ad_2]
Source link

Back to top button