Tach – भारत का सबसे टिकाऊ स्मार्टफ़ोन कौन सा है? जवाब है OPPO F31 Series 5G, जिसे अब सेल में ले सकते हैं

अगर ईमानदारी से कहें तो, हम सब कभी न कभी अब भी उन फोन को याद करते हैं, जिसका इस्तेमाल हमारे पेरेंट्स किया करते थे. ये फोन इतने दमदार होते थे कि इन्हें कितनी भी बार क्यों न गिराया जाए, आपके पापा आंखें बंद करके भी उसे फिर से लगाकर इस्तेमाल करते थे. ये सच है कि उन पर डेंट और खरोंच होते थे, लेकिन बिना किसी परेशानी के वो पुराने फ़ोन सालों-साल चलते थे.

आज के दौर के फ़ोन की बात करें, तो इनके फ़ीचर्स शानदार हैं. इनकी मज़बूती के बारे में क्या कहा जाए? एक बार गिरते ही स्क्रीन पर टूटने के निशान दिखने लगते हैं. बारिश में फंस गए? टचस्क्रीन ही ठीक से काम करना बंद कर देता है. यहां तक कि ऐप्स के बीच स्विच करते समय हाथों में थोड़ी सी चिकनाई रह जाए, तो भी आपका महंगा डिवाइस ठीक से काम नहीं कर पाता है.

रोज़मर्रा की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में आपके महंगे डिवाइस को नुकसान पहुंचने का डर हमेशा बना रहता है. Counterpoint Research की ओर से India Smartphone Durability Consumer Study (जुलाई-अगस्त 2025) के मुताबिक, 78% यूज़र्स पानी या ज्यादा गर्मी हो, तो फोन इस्तेमाल करने से डरते हैं. आम लोगों को डिवाइस के खराब होने की आशंका रहती है. 67% यूज़र्स को शारीरिक नुकसान के कारण अपना फोन रिपेयर या रिप्लेस कराना पड़ा है. आम तौर पर रिपेयर का खर्च भी कम नहीं होता है – 42% लोग ₹2,001-5,000 तक खर्च करते हैं, 21% ₹5,001-10,000 तक और 8% को ₹10,001 से भी ज्यादा रकम चुकाते हैं.

यह असुविधाजनक है और साथ ही, एक महंगा और तनावभरा विकल्प भी है. भारत में 450 मिलियन वर्किंग प्रोफ़ेशनल हैं, काम की वज़ह से लगातार एक जगह से दूसरी जगह जाने वालों की बड़ी संख्या हैं और स्टूडेंट्स हैं, जो अपनी लगभग सारी ज़रूरतों के लिए स्मार्टफ़ोम पर निर्भर हैं. इन सभी लोगों के लिए स्मार्टफ़ोन का खराब होना एक मानसिक परेशानी है.

आपकी इस परेशानी को देखते हुए OPPO F31 Series 5G लेकर आया है समाधान: इस सीरीज के तीन स्मार्टफ़ोन, जो टिकाऊ हैं. साथ ही, भारत में आने वाली रोज़मर्रा की मुश्किलों का समाधान तलाशन को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं. आप अपनी पसंद के मुताबिक फ़्लैगशिप-ग्रेड OPPO F31 Pro+ 5G चुन सकते हैं. यह रोज़मर्रा के कामों के लिए पावरहाउस है. बजट स्मार्ट OPPO F31 5G चुन सकते हैं, जिसके साथ मिलेगी मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और ट्रिपल IP सुरक्षा. इसके अलावा, 18-तरह के बूंदों (चाय, पानी वगैरह) को झेलने की क्षमता भी इसमें है. 5-साल की बैटरी का वादा और बिना किसी रुकावट के दमदार परफ़ॉर्मेंस का भरोसा. यह सिर्फ़ चमकदार या चटकीला फ़ोन भर नहीं हैं, ये ऐसे डिवाइस हैं जो हर दिन मिलने वाले झटकों को झेलते हुए एक दोस्त की तरह खड़े रहते हैं.

अब फ़ोन के लुक की बात करें, तो दमदार होने के बावज़ूद यह काफ़ी आकर्षक भी है. दरअसल, ये फ़ोन OPPO के अब तक के सबसे स्टाइलिश डिवाइस में से एक हैं.

भारत की ज़रूरतों के मुताबिक फौलादी फ़ोन
जब OPPO कहता है कि OPPO F31 Series 5G “भारत के लिए बनाया गया” है, तो इसका मतलब है – हमारे मौसम, हमारी सड़कों और रोज़मर्रा के भीड़-भाड़ को झेलने के लिए तैयार करना. इन फ़ोन को बेहतरीन होने का सर्टिफ़िकेट मिला है – इन्हें इस तरीके से तैयार किया गया है कि ये हर दिन मिलने वाले ऐसे झटके सह सकते हैं, जिसे झेलना दूसरे फ़ोन के बस में नहीं है.

Triple IP Certification:
IP66, IP68, और IP69 सर्टिफ़िकेशन मिला है. आसान भाषा में कहें, तो धूल के बवंडर, 80°C की तीव्रता वाले पानी की बौछार और 1.5 मीटर तक पानी में गिर जाए, तो भी आपका स्मार्टफ़ोन तब भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा.

18-Liquid Resistance:
पानी को झेलने की क्षमता की एक झलक देख लेते हैं. F31 Series चाय, कॉफ़ी, नारियल पानी, बीयर, डिटर्जेंट, भाप से लेकर कीचड़ में धंस जाए, तो भी सुरक्षित है. यह हर उस बूंद या बौछार को झेल सकता है, जिसे आम फ़ोन नहीं बर्दाश्त कर पाते हैं.

360° Armour Body:
यहीं इस फ़ोन के डिज़ाइन की असली ताकत दिखती है. मिलिट्री-टेस्टेड (MIL-STD-810H-2022), Airbag-स्टाइल मल्टी-लेयर कुशनिंग कर इस डिवाइस को सुरक्षित बनाया गया है. साथ ही, बैटरी से लेकर कैमरा तक हर चीज़ को सुरक्षित रखने का इंतज़ाम है.

Aerospace-Grade AM04 Alloy:
इसे डिवाइस का सुरक्षित कवच समझिए. OPPO ने Motherboard Cover को AM04 Aluminium से अपग्रेड किया है. यह पिछले जनरेशन के फ़ोन (AM03) से 10% ज्यादा मज़बूत है और फ़ोन की गर्मी को बेहतर तरीके से सोखता है. आसान शब्दों में कहें, तो गिरने पर भी सुरक्षित रहने की ज़्यादा संभावना है. भीषण गर्मी के दिनों वीडियो बनाएं, स्ट्रीमिंग करें या नेविगेशन पर लगाए, परफ़ॉर्मेंस से नहीं करना पड़ेगा कोई समझौता.

1.8 मीटर तक से गिरने पर Drop Resistance
अगर ऊंचाई की बात करें, तो इसे Chris Hemsworth (या Thor) की नाक जितना ऊंचा इसे मान सकते हैं. आपका फ़ोन इतनी ऊंचाई से मार्बल, ग्रेनाइट या स्टील ड्रम पर ही क्यों न गिरे, F31 Series सब झेल सकता है. कैसे? इसमें है Multi-layer Airbag, जिसे फ़ोन के फ़ीचर्स को (camera, speakers, battery और vibration motors) को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शामिल किया गया है. यह इन सबको Foam और Silicone Pads से ढंककर सुरक्षित बनाता है और हर तरह के झटकों को झेलने में सक्षम है.

Superhero वाली वाइब मिलेगी? बिल्कुल.

Water-Resistant Components और Speaker Drainage System
इस डिवाइस के Mic, Speakers और SIM tray तक को Aerospace-Inspired Membranes और Ribbed Silicone Layers से कवर किया गया है. इससे फ़ोन के अंदर के हिस्सों में हवा आसानी से गुज़रती है, लेकिन तरल बूंदो को रोक लेती है. Speaker में Speaker Drainage system का इस्तेमाल किया गया है. यह Pulsating Sound Waves के ज़रिए पानी को असली में बाहर निकाल देता है.

ये सिर्फ़ Waterproofing के लिए बेहतरीन नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए एक सुरक्षित कवच है.

Flagship लुक, बाहर की चुनौतियों को झेलने में सक्षम

आम तौर पर अगर फ़ोन इतना मज़बूत हो, तो दिखने में बिल्कुल आकर्षक नहीं होता है. किसी टैंक के जैसा दिखता है, लेकिन OPPO F31 Series 5G के साथ ऐसा नहीं है. यहां OPPO ने कुछ बहुत हटकर किया है – बेहतरीन लुक के साथ मज़बूत फ़ोन तैयार किया है.

OPPO F31 Pro+ 5G की बात करें, तो यह Gemstone Blue, Himalayan White और Festive Pink में आता है. हर रंग में OPPO ने अपने खास Glow texture का इस्तेमाल किया है, जो इसे चमकीला लुक देते हैं. इस डिवाइस का वज़न 195g से भी कम है और दिखने में बिल्कुल स्लिम लुक है: 7.8mm से भी पतला. OPPO F31 Pro 5G और भी बेहतरीन लुक में आता है. इसमें Desert Gold और Space Grey के खूबसूरत विकल्प हैं. दोनों ही वैरिएंट 8mm से भी कम चौड़े हैं. OPPO F31 5G की बात करें, तो यह Midnight Blue, Cloud Green और Bloom Red जैसे बोल्ड और आकर्षक रंगों में मिल रहा है. इसका वज़न 185g से भी कम है.

F31 Series की खासियत इसका दमदार होना भर नहीं है. इसमें फ़्लैगशिप-ग्रेड Displays का भी इस्तेमाल किया गया है. हर फ़ोन में 120Hz AMOLED Screen है, FHD+ Resolution और 1.07 Billion Colours का सपोर्ट है. इससे फ़ोन पर कोई भी वीडियो या फ़ोटो देखें, सब बेहद आकर्षक और जीवंत लगेंगे. स्ट्रीमिंग के दौरान आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी. OPPO F31 Pro+ 5G में 6.8-इंच फ़्लैट AMOLED Display है, जबकि OPPO F31 Pro 5G और OPPO F31 5G में 6.5-इंच फ़्लैट AMOLED Display मिलता है. 93.5% screen-to-body ratio की वज़ह से फ़ोन पर कुछ भी देखते हुए आपको बेहतरीन अनुभव मिलेगा. इस डिवाइस में Scratch-Resistant Glass का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक फ़ोन के लुक को बरकरार रखता है.

OPPO F31 Pro+ 5G 1600 nits peak brightness के साथ आता है. अब तेज़ धूप में भी स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं. OPPO F31 Pro 5G और OPPO F31 5G में 1400 nits का इस्तेमाल किया गया है. यह अपने सेगमेंट के ज़्यादातर फ़ोन से भी कहीं ज़्यादा है. इस डिवाइस को लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल किया जा सके, इसके लिए सभी मॉडल में 2160Hz high-frequency PWM dimming दी गई है. कम रोशनी हो, तो यह Flicker को कम कर देता है. अब देर रात तक स्क्रॉलिंग कर रहे हों या पढ़ाई के लंबे घंटे हों, आपकी आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ेगा.

इस डिज़ाइन को बेहद सोच-समझकर तैयार किया गया है और यह सिर्फ़ विज़ुअल तक ही सीमित नहीं है. OPPO F31 Series 5G में stereo dual speakers हैं, जिनके साथ Ultra Volume Mode है. यह मोड आवाज़ को बिना प्रभावित किए ही 300% तक तेज़ कर देता है. अब आप रील देख रहे हों, अपनी प्लेलिस्ट चला रहे हों या किसी शोरगुल वाली सड़क पर कॉल कर रहे हों – आवाज़ बिल्कुल साफ़, स्पष्ट और सीधे आप तक पहुंचेगी.

इतना स्लिम, स्टाइलिश और मज़बूत फ़ोन बहुत कम ही होते हैं. OPPO F31 Series 5G के साथ, OPPO ने यह पक्का किया है कि आपको मज़बूती के साथ डिज़ाइन और लुक के आधार पर भी कोई समझौता न करना पड़े.

परफ़ॉर्मेंस भी है बेहद दमदार

अब तक हमें पता चल गया है कि ये फ़ोन कितने दमदार और स्टाइलिश हैं, लेकिन क्या ये परफ़ॉर्मेंस के लिहाज़ से भी बेहतरीन विकल्प हैं?

बिल्कुल, परफ़ॉर्मेंस तो और भी शानदार है.

चलिए OPPO F31 Pro+ 5G से शुरू करते हैं, जो इस लाइनअप का सबसे दमदार फ़ोन है. इसे बनाने के लिए 4nm Flagship Process का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही, यह Snapdragon 7 Gen 3 Chipset से लैस है. इस डिवाइस में 8-Core Kryo CPU, के साथ नेक्स्ट-जेन Adreno GPU और Hexagon NPU तीनों है. ये सारे फ़ीचर्स मिलकर इसे अपनी श्रेणी का सबसे स्मार्ट और दमदार Processors में से एक बनाते हैं. OPPO के Dual Engine Smoothness System के साथ इसे जोड़ा गया है. रोज़मर्रा के इस्तेमाल के बावजूज फ़ोन का परफ़ॉर्मेंस दमदार रहता है. साथ ही, यह फ़ोन बेहद तेज़ रफ़्तार भी है. आसान भाषा में कहें, तो 26% faster app installs के साथ भारी लोड होने के बाद भी इसका परफ़ॉर्मेंस बेहतरीन रहता है. UI transitions में भी कोई परेशानी नहीं होगी.

यूज़र्स के इस्तेमाल के अनुभव की बात करें, तो यह तेज़ी से ऑन होता है. फ़ोन को इस्तेमाल करते हुए तुरंत रिस्पॉन्स मिलेगा और विजुअल देखते हुए भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा. फोन पर ही 4K वीडियो एडिट करनी है? आसानी से कर सकते हैं. High frame rates पर बिना किसी रुकावट के गेम खेलना है? यह वाकई में आसान है. Adreno Frame Motion Engine doubles frame rates की वज़ह से स्पीड सीधे दोगुना रहता है. इसमें बैटरी भी ज़्यादा खर्च नहीं होगी. Qualcomm AI Engine से प्रति वाट 60% बेहतर AI परफ़ॉर्मेंस रहता है. अब रीयल-टाइम में तस्वीरों को बैकग्राउंड प्रोसेसिंग को ठीक करके और बेहतर बनाएं. यह सब ज़ोरदार 2.63GHz की स्पीड पर होता है, जो पिछले जनरेशन की तुलना में 15% ज़्यादा तेज़ और 50% बेहतर Frame Rates देता है.

जो लोग स्मार्टफ़ोन के ज़रिए अपने काम के साथ निज़ी जिंदगी का भी तालमेल बनाते हैं, तो 5G Dual-SIM Dual-Active (DSDA) सपोर्ट आपके लिए बेहद उपयोगी है. इसका मतलब है कि आप दो SIMs (5G+5G या 5G+4G) एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करते हुए फ़ोन की स्पीड, कुशलता और तेज़ी से कामों को अंजाम देने में कोई परेशानी नहीं होगी. इसमें Snapdragon X63 Modem-RF system लगाया गया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों, ट्रेन में हों या मार्केट में Multi-Gigabit Connectivity की वज़ह से नेटवर्क के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

OPPO F31 Pro 5G के बारे में और जानते हैं. इसमें Flagship-Level Process—4nm architecture, 8-core CPU, और AI-enhanced visuals का इस्तेमाल किया गया है. बैकग्राउंड में चल रहे टास्क पूरा करने के लिए दमदार MediaTek NPU 655 भी है. इस फ़ोन को दमदार बनाती है MediaTek Dimensity 7300 Energy platform, जो रोज़मर्रा के मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बनाता है. साथ ही, रीयलटाइम में परफ़ॉर्मेंस के लिए यह एक पावरहाउस है. 2.5GHz की क्लॉक स्पीड पर चलने वाली यह Chip पिछले जनरेशन की तुलना में 20% better energy efficiency का इस्तेमाल करने में सक्षम है. साथ ही,20% FPS boost भी देता है. चाहे आप लगातार Zoom calls पर हों, बहुत सारे Apps खोल रखे हों या घंटों चलने वाले गेमिंग सेशन में हो, MediaTek HyperEngine optimisations से आपका डिवाइस हमेशा सुरक्षित, बिना किसी रुकावट के काम करेगा.

इसके बाद आता है OPPO F31 5G, जो इन तीन फ़ोन में सबसे ज़्यादा बजट फ्रेंडली है— कीमत ज़रूर कम है, लेकिन खूबियों में कमी नहीं है. इसमें है MediaTek Dimensity 6300 Energy platform, जो 6nm process पर बना है. इस वज़ह से यह डिवाइस रोज़मर्रा के कामों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है. इसमें 8-core ARM CPU और Mali GPU है, जो पुराने फ़ोन की तुलना में 50% तेज़ है. 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड और बेहतर क्षमता, इसे भरोसेमंद बनाती है. इन फ़ीचर्स की वज़ह से यूज़र्स बैटरी के लिए परेशान हुए बिना अपने काम निपटा सकते हैं. यह डिवाइस WhatsApp, YouTube और GPS नेविगेशन जैसे कई काम आसानी से संभाल सकती है. यह सब करते हुए फ़ोन न तो धीमा होगा और न ही बंद होगा.

OPPO F31 Series 5G का हर फोन खास तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इन सबमें एक बात कॉमन है: टिकाऊ होना, फ़ोन का हैंग नहीं होना और तुरंत प्रतिक्रिया देना और असल में ज़रूरतों के मुताबिक दमदार परफॉर्मेंस देने की क्षमता. चाहे आप क्रिएटर हों, स्टूडेंट, दुकानदार, भाग-दौड़ के काम में लगे रहते हों या वीकेंड गेमर हों—ये फोन हर मौसम और हर हाल में आपका साथ निभाते हैं.

सच में आपके साथ हमेशा चलने वाले: 7000mAh, 80W SUPERVOOC, 72-Month Fluency Certification

अक्सर मज़बूती का दावा करने वाले फ़ोन भी समय के साथ कमज़ोर पड़ते हैं… है ना?

बिल्कुल गलत.

OPPO इस बात को समझता है कि भारत में फ़ोन सिर्फ़ एक गैजेट भर नहीं है, बल्कि यह लोगों की लाइफ़लाइन है. हमारे डिलीवरी पार्टनर्स भीड़ और ट्रैफिक के बीच से रास्ता बनाते हैं, कैब-ऑटो वगैरह चलाने वाले राइड शेयर ड्राइवर दिन के व्यस्त समय में फ़ोन पर ही रास्ते नेविगेट करते हैं. फिर लगातार भाग-दौड़ करने वाले गिग वर्कर्स हैं, जिनका पूरा दिन 6-इंच की स्क्रीन पर ही बीतता है. इनके लिए फ़ोन रुक जाए, तो कोई काम नहीं हो सकता. यही वजह है कि OPPO F31 Series 5G को सबकी ज़रूरतों के मुताबिक वक्त से आगे रहने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है.

सबसे पहले बात करते हैं बैटरी की. OPPO F31 Series 5G में है ज़बरदस्त 7000mAh battery – जो अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है. अब सिर्फ़ एक दिन नहीं, बल्कि लगातार दो दिनों तक फ़ोन इस्तेमाल कर सकते हैं, बैटरी चार्जिंग के बारे में बिना परेशान हुए. OPPO ने सिर्फ बड़ी बैटरी नहीं दी है, बल्कि इसे 5 साल तक रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए सोचकर डिज़ाइन किया है. अब न बैटरी को बार-बार चार्ज करने की टेंशन होगी, न ही चार्जिंग नहीं होने की वज़ह से परेशान होना पड़ेगा.

जब बैटरी चार्ज करने की ज़रूरत पड़े? तब है 80W SUPERVOOC Flash Charge, जो सिर्फ 61 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज कर देता है. नॉर्मल इस्तेमाल में आप सिर्फ 30 मिनट में ही 0–58% चार्ज पा सकते हैं, जो अक्सर पूरे दिन के लिए काफ़ी होता है. अगर भाग-दौड़ के बीच में बस कुछ मिनट का समय है, तो 5-मिनट की चार्जिंग में ही फ़ोन 14% तक चार्ज हो जाएगा. अगर आपके पास थोड़ा ज़्यादा समय है और चार्जिंग के दौरान गेमिंग करनी है, तो Bypass Charging feature का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह पावर को सीधे Motherboard तक पहुंचाता है, जिससे बैटरी गर्म नहीं होती है. इसका मतलब है बिना फ़ोन के गर्म हुए, बेहतरीन परफॉर्मेंस जारी रहेगी और लंबे समय तक बैटरी भी चलती रहेगी.

अगर फ़ोन के गर्म हो जाने की बात करें, तो OPPO’s 5,219mm² SuperCool VC System पूरे OPPO F31 Series 5G को 45°C तक डिवाइस को गर्म होने से बचाता है. चाहे आप Swiggy पर लाइव ऑर्डर ट्रैक कर रहे हों, लंबी राइड्स के लिए Maps इस्तेमाल कर रहे हों या Google Translate को रियल टाइम में चला रहे हों—आपका फोन ठंडा रहेगा. बिना किसी रुकावट के डिवाइस का इस्तेमाल कर सकेंगे.

फिर आती है लंबे समय तक बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस की बात – ऐसा वादा जिसे ज़्यादातर ब्रांड करने की हिम्मत भी नहीं करते हैं. OPPO गारंटी देता है कि OPPO F31 Series 5G कम से कम 72 महीनों तक बेहतरीन तरीके से चलेगा. यानी पूरे 6 साल तक न कोई रुकावट, न बा-बार हैंग होना और न ही “मेरा फोन स्लो हो गया” वाली परेशानी. अगर कभी आपका फोन थोड़ा भारी या स्लो महसूस होने लगे, तो बस One-Tap Rejuvenation फीचर को टैप करें. यह फीचर RAM को ऑप्टिमाइज़ कर, कचरे को क्लियर कर देता है और पूरी तरह से रीसेट किए बिना ही आपका फोन फिर से तेज़ और शानदार परफ़ॉर्मेंस देने लगेगा.

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यह ऐसा फोन है जिसे आपको 1 साल, 3 साल या यहां तक कि 5 साल में भी बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. यह फोन लंबे समय तक टिकने और परफ़ॉर्म करने के लिए टेस्ट किया गया है—बिलकुल उन लोगों की तरह जिनके लिए इसे बनाया गया है.

दमदार परफ़ॉर्मेंस और फ़ोन के टिकाऊ होने के अलावा, OPPO F31 Series 5G को इसकी स्मार्टनेस और भी खास बनाती है—यह आपके रोज़मर्रा के कामों को बिना शोर-शराबे के बेहद आसानी से निपटाता है. सच कहें, तो बात सिर्फ़ मज़बूत हार्डवेयर की नहीं है. असली बात यह है कि यह फ़ोन आपके दिन भर चलने वाले कामों में हर कदम पर मदद करता है.

जैसे कि AI VoiceScribe है, जिससे चाहे आप एक स्टूडेंट हों जो लेक्चर नोट्स लेना चाहता है, कोई डिलीवरी पार्टनर हों जो क्लाइंट से पहुंचने के लिए निर्देश ले रहा हो या कोई प्रोफ़ेशनल हों जो कॉल के बीच बहुत से काम निपटा रहे हों. VoiceScribe तुरंत बोले गए शब्दों को साफ-सुथरे, पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदल देता है. यह सुविधा 30 से ज़्यादा भाषाओं में है. यह रियल टाइम में ट्रांसलेट भी करता है. सोचिए, आप कस्टमर से हिंदी में बात कर रहे हैं और कुछ ही सेकंड में वही टेक्स्ट अंग्रेज़ी या तमिल में

दिखाई दे. यही है वो AI फ़ीचर जो वाकई आपके काम का है.

या फिर AI Call Translator—यह उन लोगों के लिए वरदान है, जिन्हें ऐसे कस्टमर, सहकर्मी या दोस्त से बात करनी पड़ती है, जो एक ही भाषा नहीं बोलते है. कॉल को लाइव इंटरप्रेट किया जाता है, स्क्रीन पर सबटाइटल के साथ या फिर वॉइस में भी बदल सकता है.

AI जो आपकी मदद करे, फीचर्स जो आपके काम आएं

अब बात करें डबिंग की. जहां पहले बातचीत अटपटी और टूटी-फूटी लगती थी, अब वो सहज, नैचुरल और बिना किसी रुकावट के हो जाती है.

अब आता है Outdoor Mode 2.0, जिसे खासतौर पर भारत की गिग इकॉनमी के लिए डिज़ाइन किया गया है. राइड-पर रहने वाले ड्राइवर, डिलीवरी राइडर्स और कूरियर्स के लिए ये मोड ढेर सारी सुविधाएं देता है. असल जिंदगी की जरूरतों के हिसाब से इन्हें तैयार किया गया है. यह स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ा देता है, ताकि दोपहर की धूप में भी सब साफ नज़र आए, और अलर्ट को तेज़ कर देता है, ताकि चलते-फिरते कोई जरूरी अपडेट मिस न हो. Zomato, Swiggy और Blinkit जैसे पॉपुलर राइडर Apps को आप होम स्क्रीन पर पिन कर सकते हैं, ताकि तुरंत एक्सेस हो सके. Order Rush Boost के साथ, फोन डेटा और बैंडविड्थ को राइडर ऐप्स में प्राथमिकता देता है, जिससे देरी नहीं होती है और ऑर्डर पाने की स्पीड बढ़ती है. वहीं App Keep-Alive इन ऐप्स को बैकग्राउंड में एक्टिव रखता है, ताकि फोन स्लीप मोड में जाने की वजह से आप कोई डिलीवरी रिक्वेस्ट मिस न करें. Glove Mode और Splash Touch भी हैं, जिससे स्क्रीन 5mm तक मोटे ग्लव्स और गीले हाथों से इस्तेमाल करने पर भी हैंग नहीं होगा. यानी बारिश और ठंड में भी फोन आसानी से चलता है.

भारत में बढ़ती मोबाइल चोरी की समस्या को देखते हुए, OPPO लेकर आया है OPPO Lock, एक रिमोट लॉकडाउन सिस्टम, जो आपके डेटा प्राइवेसी और डिवाइस दोनों को सुररक्षित बनाता है. अगर आपका फोन कभी खो जाए, तो आप OPPO कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर तुरंत इसे लॉक करा सकते हैं. लॉक रहते समय फोन जबरदस्ती शटडाउन, USB से डेटा चोरी, फर्मवेयर फ्लैशिंग को रोक लेगा. यहां तक कि NFC को भी ब्लॉक कर देता है. साथ ही, जैसे ही SIM कार्ड हटाया जाता है, टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू हो जाता है. यानी, अगर फोन चोरी भी हो जाए, तो भी आपका डेटा, पैसा और पहचान पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं. जिनके फोन में पेमेंट्स, कॉन्टैक्ट्स या बिजनेस डेटा होता है – यानी हम सबके लिए- यह सुरक्षा बेशकीमती है.

और आखिर में Google Gemini integration आता है. डॉक्यूमेंट्स की समरी बनाना हो, रिमाइंडर सेट करना हो या जवाब ड्राफ्ट करना – यह ऐसे है जैसे आपका AI असिस्टेंट सीधे आपके रोज़ाना इस्तेमाल वाले Apps में मौजूद हो. यह आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुणा बढ़ाता है और आपका समय बचाता है. खास तौर पर तब जब जिंदगी पहले से ही तेज़ रफ्तार में चल रही हो.

यह सब चलता है ColorOS 15 पर, जिसमें मिलते हैं दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट, ताकि आपका फोन हमेशा नया और सुरक्षित बना रहे.

संक्षेप में कहें तो, OPPO F31 Series 5G सिर्फ आपके दिनभर के काम पूरे नहीं करता – बल्कि आपके जीवन को आसान बना देता है.

कैमरे जो पानी के अंदर भी काम करें

जहां मजबूती OPPO F31 Series 5G की पहचान है, वहीं OPPO ने क्रिएटिविटी में भी समझौता नहीं किया है. असल में, यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे वर्सटाइल कैमरा सिस्टम पेश करता है.

OPPO F31 Pro+ 5G और OPPO F31 Pro 5G दोनों में 50MP main camera है. इसमें Optical Image Stabilisation (OIS), OmniVision 50D40 sensor और f/1.8 aperture lens जैसे फ़ीचर्स हैं. इसके साथ 1–10x zoom और shoot 4K video at 30fps का विकल्प दिया गया है. इससे आप लो-लाइट फ़ोटोग्राफ़ी से लेकर स्मूद और सिनेमैटिक वीडियो तक कैप्चर कर सकते हैं. चाहे उबड़-खाबड़ सड़क पर सफर कर रहे हों, OIS आपके फुटेज को स्थिर रखता है; और रात में शूट करने पर भी तस्वीरें साफ और शार्प रहती हैं. मेन सेंसर के साथ है 2MP monochrome camera, और फ्रंट में 32MP GalaxyCore 32E2 selfie camera – व्लॉगर्स, वीडियो कॉल या खुद से अपनी तस्वीरें लेने के लिए शानदार विकल्प है.

OPPO F31 5G भी अपने सेगमेंट में जबरदस्त परफ़ॉर्म करता है. इसका 50MP main sensor with OIS और f/1.8 aperture के साथ फ़्लैगशिप-लेवल की स्पष्टता देता है. वहीं, 16MP Sony IMX480 front camera सेल्फी और वीडियो कॉल्स को शार्प और नेचुरल बनाता है. इसके अलावा 2MP portrait lens डेप्थ इफेक्ट्स जोड़ता है, जिससे पोर्ट्रेट बिना ज़्यादा कुछ किए भी बेहद खूबसूरत दिखते हैं.

असली खासियत कुछ और ही है: F31 Series अपनी श्रेणी में अकेला डिवाइस है, जिसे IP68 और IP69 Rating मिली है. ये फोन underwater camera बन सकता है. आप 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक 4K वीडियो शूट कर सकते हैं – बिना डरे और अलग से कोई सुरक्षा इंतज़ाम किए.

जहां तक एडिटिंग की बात है, OPPO’s AI suite F31 सीरीज़ को पॉकेट-साइज क्रिएटिव स्टूडियो बना देता है. AI Best Face ग्रुप फोटो में सबका सबसे अच्छा एक्सप्रेशन चुनता है; AI Eraser 2.0 सिर्फ एक टैप में फालतू बैकग्राउंड और फोटो को बिगाड़ने वाली चीज़ें मिटा देता है. AI Clarity Enhancer और AI Unblur उन तस्वीरों को बचा लेते हैं जो आम तौर पर बेकार चली जातीं. AI Reflection Remover शीशे की चमक और मिरर में दिखने वाली परछाइयों को हटा देता है. वीडियो के लिए Ultra-Clear Frame Export है, जो सीधे आपके फुटेज से हाई-रिज़ॉल्यूशन स्टिल निकाल देता है.

यानी कंटेंट क्रिएशन हुआ बेहद आसान – बिना मुश्किल एडिटिंग प्रोसेस के. पॉइंट करो, शूट करो, थोड़ा ट्यून करो और पोस्ट कर दो. बस हो गया.

अंतिम फैसला: भारत के लिए बनाया गया, हर चीज़ के लिए तैयार

भारत के स्मार्टफोन यूज़र्स को पता है कि उन्हें क्या चाहिए: ऐसा फोन जो भीषण गर्मी, लगातार बरसात, लंबे समय तक खूब इस्तेमाल करने और सालों के नॉन-स्टॉप यूज़ में भी साथ न छोड़े. OPPO F31 Series 5G यही है.

मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, ट्रिपल IP प्रोटेक्शन और 18 तरह के रोज़मर्रा के तरल बूंदों से बचाव के साथ, OPPO F31 Series 5G उन हादसों को झेल सकता है जिनसे ज़्यादातर डिवाइस खराब हो जाते हैं. Flagship-grade Chipsets, 7000mAh battery, जो पांच साल तक चलने के लिए बनाई गई है. बिजली जैसी तेज़ SUPERVOOC charging और OPPO का 72-महीनों का फ्लुएंसी वादा इसे लंबे समय तक चलने वाला बनाता है. इसके साथ AI फीचर्स और पानी में चलने वाले कैमरे जैसी सुविधाएं, इस डिवाइस को सिर्फ़ भारत की कठिन परिस्थितियों में टिकाऊ ही नहीं बनाता है, बल्कि चुनौतियों के बीच बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस भी तय करता है.

सीधे शब्दों में: OPPO F31 Series 5G भारत का सबसे स्टाइलिश और मज़बूत फोन लाइनअप है. यह सिर्फ गिरने, धूल या बारिश से बचने का मामला नहीं है. हर उस चुनौती में भरोसेमंद, ताकतवर और स्मार्ट बने रहने की बात है, जो जिंदगी आपके सामने लाती है.

लाखों ऐसे लोग जो काम, मनोरंजन और हर चीज़ के लिए अपने फोन पर निर्भर हैं, उनके लिए ये सिर्फ एक अपग्रेड नहीं है. यह आपकी जेब में मौजूद आपका सुकून है.

क्या आप तैयार हैं इसे अपनाने के लिए? OPPO F31 Series 5G की पहली सेल की तारीख 19 सितंबर 2025 है. आप इसे Flipkart, Amazon, OPPO India E-Store या अपने नज़दीकी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं.

-Partnered Post

[ad_2]
Source link

Back to top button