Tach – wireless neckband unix price under 2000 rupees gives gives 500 hours standby time- 500 घंटे तक डिस्चार्ज नहीं होगा ये नेकबैंड ईयरफोन, कीमत नहीं है ज्यादा, दमदार मिलने वाला है साउंड

Last Updated:
भारतीय ब्रांड Unix ने लॉन्च किया नया वायरलेस नेकबैंड Amor UX-480, जिसमें है 90 घंटे की बैटरी, इनबिल्ट डिस्प्ले और वॉयस-चेंजिंग इफेक्ट्स मिलते हैं. इसकी कीमत काफी कम है. जानिए इसके फीचर्स और खासियतें….
Unix Amor UX-480 में कई खासियत मिलती है.भारतीय टेक ब्रांड Unix ने भारत में अपना नया वायरलेस नेकबैंड Unix Amor UX-480 लॉन्च किया है. ये एक बजट सेगमेंट का प्रोडक्ट है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे यूनिक बनाते हैं. सबसे खास है इसका इनबिल्ट डिस्प्ले, जो बैटरी लेवल, प्लेबैक स्टेटस और ब्लूटूथ कनेक्शन जैसी जानकारी दिखाता है. Unix Amor UX-480 की कीमत ₹1,999 रखी गई है और यह Unix की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसके अलावा, इसे Meesho और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स या ऑफलाइन स्टोर्स पर इससे कम कीमत में भी खरीदा जा सकता है.
इसमें लगे हैं 10.2mm डायनैमिक ड्राइवर्स, जो बैलेंस्ड साउंड देने का दावा करते हैं. नेकबैंड में Bluetooth 5.4 दिया गया है, जो 10 से 15 मीटर की रेंज में स्टेबल कनेक्शन देता है.
यह Environmental Noise Cancellation (ENC) के साथ आता है ताकि कॉल्स के दौरान आवाज़ क्लियर रहे. यूज़र्स को इसमें 5 वॉयस-चेंजिंग इफेक्ट्स और 5 इक्वलाइज़र मोड्स भी मिलते हैं, जिससे साउंड प्रोफाइल को कस्टमाइज़ किया जा सकता है.
इसके अलावा, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, लो-लेटेंसी ऑडियो और कराओके मोड भी इसमें शामिल हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स या कैज़ुअल यूज़र्स के लिए मजेदार ऑप्शन है.
बैटरी और चार्जिंग
इस नेकबैंड में 380mAh की बैटरी लगी है, जो 90 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और 500 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है. यह USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसे 1.5–2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. दिलचस्प बात यह है कि इसमें TF कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे आप ऑफलाइन म्यूज़िक सुन सकते हैं यानी इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









