Tach – worlds slimmest and lightest phone under 20000 rupees tecno pova slim 5G know first sale date- दुनिया के सबसे पतले और हल्के फोन की पहली सेल 8 सितंबर को, फीचर्स दमदार और लुक एकदम लग्जरी

Last Updated:
Tecno ने भारत में अपना पहला स्लिम स्मार्टफोन Pova Slim 5G लॉन्च कर दिया है. इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 5,160mAh की बैटरी, Android 15. जानिए इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन के बारे में.
Tecno Pova Slim 5G में कई खास फीचर्स हैं.Tecno Pova Slim 5G में आपको बेहतरीन डिज़ाइन के साथ-साथ दमदार हार्डवेयर भी मिलेगा. ये फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आएगा, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. ये फोन 8 सितंबर 2025 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
हल्का-फुल्का है ये फोन
इस फोन की बड़ी खासियत इसकी 5,160mAh बैटरी है, जो सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन सिर्फ 5.95mm पतला और 156 ग्राम हल्का है. साथ ही इसमें MIL-STD सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती का भरोसा मिलता है.
Tecno Pova Slim 5G उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो स्टाइल, पावर और किफायती दाम में एक बैलेंस चाहते हैं. ये फोन आपकी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ देखने में भी काफी बढ़ियां लगता है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









