Tach – xiaomi 17 series launch date revealed coming on 25 september expected price and features- Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max इस दिन करेंगे एंट्री, दिखने में लगता है एकदम प्रीमियम, कैमरा होगा सबसे खास

Last Updated:

Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है. पता चला है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, HyperOS 3 और Leica कैमरे मिलेंगे. जानें खास फीचर्स के बारे में…

Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max इस दिन करेंगे एंट्री, कैमरा होगा सबसे खासXiaomi 17 सीरीज़ के तीन फोन की लॉन्च डेट सामने आ गई है.
शाओमी ने आखिरकार अपने अगली फ्लैगशिप सीरीज़ Xiaomi 17 सीरीज़ की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. कंपनी ने बताया कि सीरीज़ के तीनों फोन Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को चीन में 25 सितंबर को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा. ये सीरीज़ पिछले साल आई Xiaomi 15 सीरीज़ का सक्सेसर होगी और इसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे.

लॉन्च से पहले जारी टीज़र में तीनों मॉडल्स का रियर पैनल दिखाया गया है. Xiaomi 17 के बैक पैनल पर टॉप लेफ्ट में एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल नज़र आ रहा है. वहीं, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को ‘Magic Back Screen’ फीचर के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें कैमरा मॉड्यूल में ही एक सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन टाइम, नोटिफिकेशन और यहां तक कि एनिमेटेड थीम्स भी दिखा सकेगी.

इस बार शाओमी ने अपने टॉप-एंड मॉडल के लिए Ultra नाम की बजाय Pro Max ब्रांडिंग का इस्तेमाल किया है. माना जा रहा है कि ये कदम सीधा मुकाबला Apple iPhone 17 Series से करने के लिए उठाया गया है, जिसमें हाल ही में iPhone 17 Pro Max और iPhone Air लॉन्च किए गए थे.

Leica कैमरा पार्टनरशिप
जैसा कि उम्मीद थी, तीनों मॉडल्स में Leica-बैक्ड कैमरा सिस्टम मिलेगा. कंपनी का कहना है कि Xiaomi 17 सीरीज़ का कैमरा यूज़र्स को प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी एक्सपीरिएंस देगा.

फिलहाल Xiaomi 17 सीरीज़ के लिए चीन में प्री-रिज़र्वेशन शुरू हो चुके हैं. अब देखना ये है कि भारत और बाकी देशों में इस फोन को कब लॉन्च किया जाता है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max इस दिन करेंगे एंट्री, कैमरा होगा सबसे खास

[ad_2]
Source link

Back to top button