Tach – Xiaomi 17 Ultra on China 3C certification website spotted may come with big battery know expected features

Last Updated:
Xiaomi 17 Ultra जल्द लॉन्च होने वाला है. इसमें 100W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 1-इंच टाइप प्राइमरी कैमरा मिलने की बात सामने आई है. जानें इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट के बारे में सबकुछ…
Photo: शाओमी 15 अल्ट्रा.शाओमी ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया, जिसमें शाओमी 17, शाओमी 17 Pro और शाओमी 17 Pro Max शामिल हैं. अब इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल शाओमी 17 Ultra भी जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है. हाल ही में चीनी 3C सर्टिफिकेशन साइट पर इसकी लिस्टिंग देखने को मिली है, जिससे इसके 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और जल्द लॉन्च होने का संकेत मिलता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी 17 Ultra के दो मॉडल नंबर सामने आए हैं – 2512BPNDAC और 25128PNA1C. इनमें से एक स्टैंडर्ड मॉडल होगा और दूसरा डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन वर्ज़न हो सकता है. दोनों ही डिवाइस के साथ ‘MDY-18-EW’ पावर अडेप्टर सर्टिफाइड है, जो 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि यूज़र्स बहुत जल्दी अपने फोन को चार्ज कर पाएंगे.
शाओमी 17 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की उम्मीद है, जो इसे हाई परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन बनाता है. गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ऐप्स चलाने के लिए यह काफी सक्षम होगा.
कैमरा फीचर्स की बात करें तो ये डिवाइस कैमरा सेक्शन में भी बेहद दमदार होगा. टिपस्टरे Digital Chat Station के मुताबिक शाओमी 17 Ultra में 1 इंच का टाइप प्राइमरी कैमरा (50 मेगापिक्सल OmniVision OV50X) होगा.
इसके अलावा 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड, 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 टेलीफोटो और 200 मेगापिक्सल ISOCELL HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा. इस सेटअप के साथ यूज़र्स को बेहतरीन फोटोग्राफी और जूमिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा.
कब आया था पिछला मॉडल?
शाओमी 15 Ultra फरवरी 2025 में लॉन्च हुआ था, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि शाओमी 17 Ultra Q1 2026 में पेश किया जाएगा. 100W फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ ये डिवाइस फ्लैगशिप मार्केट में एक दमदार चैलेंजर साबित होगा.
शाओमी 17 Ultra की लॉन्चिंग भारतीय यूज़र्स के लिए भी रोमांचक होने वाली है, खासकर जो हाई-एंड कैमरा और हाई-स्पीड चार्जिंग वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









