Tach – Xiaomi 17T सीरीज़ मई में लॉन्च, पावरफुल बैटरी और दमदार फीचर्स.

Last Updated:

Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro तय समय से पहले मई में लॉन्च हो सकते हैं. लीक के मुताबिक Pro मॉडल में 8500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है. जानें संभावित फीचर्स, मॉडल नंबर और लॉन्च डिटेल्स…

ख़बरें फटाफट

Zoom

फोटो: xiaomi 15 series

शाओमी अपनी T-सीरीज़ स्मार्टफोन्स के लॉन्च शेड्यूल में इस साल बड़ा बदलाव कर सकती है. अब तक कंपनी हर साल सितंबर महीने में अपनी T-सीरीज़ लॉन्च करती रही है. उदाहरण के तौर पर, Xiaomi 15T सितंबर 2025 में और Xiaomi 14T सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ था.

लेकिन एक नई लीक के मुताबिक Xiaomi 17T सीरीज़ इस बार तय समय से करीब चार महीने पहले लॉन्च हो सकती है. अगर यह खबर सही साबित होती है, तो फोन मई महीने के आसपास पेश किया जा सकता है. यह शाओमी के पिछले लॉन्च पैटर्न से काफी अलग होगा.

कौन-कौन से मॉडल आएंगे?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज़ में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं:

  1. Xiaomi 17T
  2. Xiaomi 17T Pro

Xiaomi 17T का मॉडल नंबर 2602DPT53G बताया जा रहा है और इसका कोडनेम ‘Chagall’ हो सकता है. वहीं Xiaomi 17T Pro का मॉडल नंबर 2602EPTC0G है और इसका कोडनेम ‘Warhol’ बताया गया है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
लीक के मुताबिक, Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है. वहीं Pro वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है. इससे दोनों फोन में बेहतर स्पीड और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.

बैटरी और फीचर्स
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार बैटरी पर खास ध्यान दिया गया है. खासकर Xiaomi 17T Pro में 8,500mAh की बड़ी बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. साथ ही इसमें P68 + IP69 रेटिंग और इनबिल्ट कूलिंग फैन जैसी खास सुविधाएं भी मिल सकती हैं.

पुराने मॉडल की तुलना
तुलना के लिए, Xiaomi 15T सीरीज़ की शुरुआती कीमत GBP 549 (करीब ₹65,000) थी. इसमें 5,500mAh बैटरी, Leica ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा, IP68 रेटिंग और HyperOS 2 दिया गया था. अगर लीक सही है तो Xiaomi 17T सीरीज़ पहले से ज्यादा पावरफुल बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बाजार में एंट्री कर सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News