Tach – Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh बैटरी और 200MP कैमरा! फोन में दिया गया अनोखा प्राइवेसी स्क्रीन फीचर

शाओमी ने चीन में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज शाओमी 18 Pro और शाओमी 18 Pro Max लॉन्च कर दी है. कंपनी ने नए फोन में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ बड़ी बैटरी, नए Snapdragon प्रोसेसर और प्राइवेसी से जुड़ा एक खास फीचर दिया है. दोनों फोन में रियर डिस्प्ले भी मिलता है, जिसे कंपनी ने पिछली जेनरेशन में पेश किया था. कैमरा सेटअप में भी दो 200MP सेंसर दिए गए हैं.

सबसे खास फीचर फोन का नया Privacy Screen है. यह फीचर फोन को एंगल से देखने वाले लोगों का पता लगाकर अपने आप एक्टिव हो सकता है. शाओमी ने यह भी कंफर्म किया है कि Pro मॉडल्स को चीन के बाहर भी लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, ग्लोबल मार्केट के लिए कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

शाओमी 18 Pro के स्पेसिफिकेशन

शाओमी 18 Pro में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2436×1120 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन के पीछे 2.7 इंच का 912×596 पिक्सल वाला 120Hz डिस्प्ले दिया गया है.

फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 27W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 200MP का मेन कैमरा, 200MP का 3.2x टेलीफोटो कैमरा और 50MP का 102-डिग्री अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है. फोन 12GB और 16GB RAM के साथ आता है. स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB के विकल्प मिलते हैं, जो UFS 4.1 स्टोरेज पर आधारित हैं.

शाओमी 18 Pro Max में 8,500mAh बैटरी

शाओमी 18 Pro Max में बड़ा 6.9 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2624×1208 पिक्सल है. पीछे 2.9 इंच का 976×596 पिक्सल वाला 120Hz डिस्प्ले दिया गया है.

इस मॉडल में 8,500mAh की बड़ी बैटरी है और यह 100W वायर्ड और 27W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप शाओमी 18 Pro जैसा ही है, जिसमें 200MP मेन, 200MP 3.2x टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हैं.

Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 12GB/16GB RAM और 256GB से 1TB तक स्टोरेज मिलता है. कंपनी इसका एक ट्रांसपेरेंट एडिशन भी पेश कर रही है.

लोगों के देखने पर खुद ऑन होगी Privacy Screen

शाओमी 18 Pro सीरीज का Privacy Screen फीचर फोन को आसपास से झांककर देखने वाले लोगों की पहचान कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, फोन का फ्रंट कैमरा आसपास मौजूद लोगों का पता लगाने में मदद करता है और इसके बाद प्राइवेसी फीचर अपने आप एक्टिव हो सकता है. भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोकेशन के आधार पर भी इसे एक्टिव किया जा सकता है.

कितनी है कीमत?

चीन में शाओमी 18 Pro सीरीज की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (करीब 85,800 रुपये) है. कंपनी ने Pro मॉडल्स के इंटरनेशनल लॉन्च की पुष्टि की है, लेकिन भारत समेत दूसरे बाजारों की कीमत अभी सामने नहीं आई है.


Source link

Back to top button