Tach – Xiaomi की बड़ी सेल! ₹10,000 तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, आधे दाम में TV! टैब पर भी छूट

शाओमी ने भारत में शाओमी फैन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत कर दी है. ये सेल 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी, यानी ग्राहकों के पास करीब 10 दिन का समय है शानदार डील्स का फायदा उठाने के लिए. इस दौरान कंपनी अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर भारी छूट दे रही है.

Table of Contents

स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस शाओमी 17 पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसका 12GB + 512GB वेरिएंट अब कम कीमत में खरीदा जा सकता है. वहीं शाओमी 17 Ultra, जिसमें Leica ट्यून कैमरा सेटअप मिलता है, अब 1,29,999 रुपये में उपलब्ध है.

डिवाइस शुरुआती वेरिएंट / साइज असल कीमत ऑफर कीमत
Redmi A5 3GB + 64GB ₹8,999 ₹7,999
Redmi A4 5G 4GB + 64GB ₹10,999 ₹9,299
Redmi 15C 5G 4GB + 128GB ₹16,999 ₹13,999
Redmi 15 5G 6GB + 128GB ₹19,999 ₹16,499
Redmi Note 15 5G 8GB + 128GB ₹26,999 ₹22,999
Redmi Note 15 Pro 5G 8GB + 128GB ₹33,999 ₹26,999
Redmi Note 15 Pro+ 5G 8GB + 256GB ₹39,999 ₹34,999
Xiaomi 17 Ultra 16GB + 512GB ₹1,69,999 ₹1,29,999
Xiaomi 17 12GB + 512GB ₹99,999 ₹89,999

मिड-रेंज सेगमेंट में रेडमी नोट 15 सीरीज़ पर भी अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं. रेडमी नोट 15 5G, नोट 15 Pro 5G और नोट 15 Pro+ 5G को क्रमशः 22,999 रुपये, 26,999 रुपये और 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इसके अलावा बजट सेगमेंट के फोन जैसे रेडमी A5, रेडमी A4 5G और रेडमी 15C 5G भी सस्ती कीमत पर मिल रहे हैं.

Tabs पर भी डिस्काउंट
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, इस सेल में टैबलेट्स पर भी शानदार डील्स मिल रही हैं. ग्राहक रेडमी Pad 2, रेडमी Pad 2 Pro और शाओमी Pad 8 पर 1,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

मॉडल  वेरिएंट  असल कीमत    ऑफर कीमत
Redmi Pad 2 4GB + 128GB ₹17,999 ₹16,999
Redmi Pad 2 Pro 8GB + 128GB ₹25,999 ₹24,999
Xiaomi Pad 8 8GB + 128GB ₹33,999  ₹32,999

इसके अलावा, शाओमी के स्मार्ट टीवी भी इस सेल का हिस्सा हैं. 32-इंच से लेकर 65-इंच तक के टीवी, जिनमें QLED और 4K डिस्प्ले ऑप्शन शामिल हैं, डिस्काउंटेड कीमतों पर उपलब्ध हैं. ग्राहक इन सभी ऑफर्स का फायदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए उठा सकते हैं.

मॉडल साइज असल कीमत ऑफर कीमत
Xiaomi Smart TV A 32 2025 32-इंच ₹12,999 ₹11,999
Xiaomi QLED TV A Pro 32 2025 32-इंच ₹13,999 ₹13,499
Xiaomi 4K TV X 43 2025 43-इंच ₹25,999 ₹23,999
Xiaomi 4K TV X 50 2025 50-इंच ₹28,499 ₹26,499
Xiaomi 4K TV X 55 2025 55-इंच ₹35,999 ₹33,999
Xiaomi QLED TV X Pro 43 2025 43-इंच ₹28,999 ₹26,999
Xiaomi QLED TV X Pro 55 2025 55-इंच ₹40,999 ₹38,999
Xiaomi QLED TV X Pro 65 2025 65-इंच ₹54,999 ₹49,999

शाओमी Fan Festival 2026 उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो नया स्मार्टफोन, टैबलेट या टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं. कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स पाने का यह सही समय हो सकता है.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News