Nation: 12वीं के बाद इन कोर्स में लें एडमिशन, कॉलेज से निकलते ही मिलेगी नौकरी #INA
.webp)
Job Oriented Courses: अगर आपने भी इसी साल 12वीं पास किया है और किसी कोर्स में एडमिशन लेने के बारे में सोच रहे हैं. इसके साथ ही आपकी ख्वाहिश है कि आज जैसे ही अपना कोर्स पूरा करें और कॉलेज से निकले वैसे ही आपको जॉब मिल जाए तो चिंता मत कीजिए. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जो आपकी काफी हद तक मदद करेंगे. जिससे आपको कॉलेज खत्म करने के बाद नौकरी के लिए इधर से उधर नहीं भटकना पड़ेगा.
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बनाएं करियर
अगर आपने 12वीं क्लास में साइंस और मैथ से पढ़ाई की है तो आप इंजीनियर कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. जिसके लिए आपको सिविल इंजीनियरिंग या कंप्यूटर एप्लीकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक करना होगा. अगर आप इससे भी पहले नौकरी पाना चाहते हैं तो आप पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में भी डिग्री हासिल कर सकते हैं क्योंकि पेट्रोलियम इंजीनियरिंग का इनदिनों काफी क्रैज है और इसमें आपको 15 लाख रुपये सालाना तक का शुरुआता पैकेज मिल सकता है.
मरीन इंजीनियरिंग भी अच्छा विकल्प
इसके अलावा आप मरीन इंजीनिरिंग में भी अपना करियर बना सकते हैं. यहां भी नौकरी के बहुत विकल्प होते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आपको आसानी से नौकरी मिल सकती है. इस कोर्स से आप नेवी में नेवल आर्किटेक्ट और मरीन इंजीनियर बन सकते हैं. इस कोर्स के बाद आपको सालानी 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है.
जेनेटिक इंजीनियरिंग भी देता है जल्द जॉब
अगर आपका मन मरीन इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग करने का नहीं है तो आपके आप जेनेटिक इंजीनियरिंग का भी विकल्प है. इस कोर्स को करने के बाद आप रिसर्च साइंटिस्ट या फिर जेनेटिक इंजीनियर की नौकरी पा सकते हैं. इस कोर्स में भी आपको शुरुआत में 10 लाख सालाना तक का पैकेज मिल सकता है.
12वीं के बाद इन कोर्स में लें एडमिशन, कॉलेज से निकलते ही मिलेगी नौकरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)




