Delhi-Ncr UP में गुरु से तंत्र-मंत्र की ट्रेनिंग… दिल्ली से राजस्थान तक फैला ठगी का नेटवर्क, 6 मर्डर करने वाले बाबा कमरुद्दीन की कहानी- #INA

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कमरुद्दीन

दिल्ली के पीरागढ़ी में पकड़े गए कथित तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि उसने साल 2010 के आसपास उत्तर प्रदेश में अपने एक गुरु से तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने और फंसाने की कथित तौर पर ट्रेनिंग ली थी. उसका पहला शिकार राजस्थान का एक दंपती था.

पुलिस के मुताबिक, उसका पहला शिकार राजस्थान का एक दंपती था, जो संतान न होने की समस्या से परेशान होकर उसके संपर्क में आया था. जानकारी के अनुसार, बाबा के कहने पर पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इस मामले की भी जांच पुलिस कर रही है.

तीन मामलों में कबूल चुका है अपना गुनाह

कमरुद्दीन लोगों को झांसे में लेने के लिए बेसन के लड्डू और अंडों का इस्तेमाल तथाकथित तांत्रिक क्रियाओं में करता था. वह खुद को समस्याओं का समाधान बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था. अब तक वह तीन मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर चुका है, हालांकि पुलिस को शक है कि पीड़ितों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है.

पुलिस कर रही संपत्तियों की भी जांच

जांच में यह भी सामने आया है कि उसके पास दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग इलाज और निजी परेशानियों के समाधान के लिए आते थे. सिर्फ पैसों की समस्या ही नहीं, बल्कि पारिवारिक और निजी मुद्दों को लेकर भी लोग उसके पास पहुंचते थे. पुलिस अब उसके परिवार के सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है. साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति और संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है. शुरुआती जांच में कुछ संपत्तियों का पता चला है, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने उसकी कार से कुछ अहम सबूत बरामद किए हैं, जिनमें गिलास, शराब की बोतल, कार मैट, कुछ नकदी और पीड़ितों के पहचान पत्र शामिल हैं. इन सभी सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. बरामद निजी सामान से यह भी संकेत मिला है कि पीड़ित लक्ष्मी और शिव नरेश भी किसी तरह की तांत्रिक गतिविधियों के संपर्क में थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य पीड़ितों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

कर चुका है 6 हत्याएं

बीते 8 फरवरी को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने के मामले में पुलिस ने कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया था. वह पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों का फंसाता था और फिर उनके साथ ठगी करता था. आरोपी पर पहले से ही कई मामले हैं, लेकिन सबूतों के अभाव में वह छूट जाता था. 2014 में कमरुद्दीन पर पहला मुकद्दमा दर्ज हुआ था. वह पीरागढ़ी में तीन हत्या समेत 6 कत्ल की बात कबूल चुका है.

पीरागढ़ी में जिन तीन लोगों की हत्याएं उसने की उनमें एक रणधीर नाम का का व्यक्ति भी था, जो दिल्ली के बापरोला गांव का निवासी थी. वह करीब 200 करोड़ की संपत्ति का मालिक था. उसके पास 18 से 20 लाख महीने का किराया आता है. वह पैसा दोगुना करने के झांसे में आ गया था और फिर कमरुद्दीन के पास 2 लाख रुपए लेकर गया था. वह हत्या करने के बाद 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था.

google button

UP में गुरु से तंत्र-मंत्र की ट्रेनिंग… दिल्ली से राजस्थान तक फैला ठगी का नेटवर्क, 6 मर्डर करने वाले बाबा कमरुद्दीन की कहानी


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button