Technology, गूगल सर्च का नया एआई मोड: अब सस्ते में बुक हो सकेंगे फ्लाइट्स और होटल्स, देखें कैसे बचेंगे आपके हजारों रुपये? – Google Search Ai Mode, Track Flight Prices, Redeem Rewards, Book Hotels Seamlessly — INA

Sat, 29 Aug 2026 12:01 PM IST

सार

गूगल एआई मोड:

गूगल ने अपने एआई मोड इन सर्च में कई शानदार फीचर्स जोड़े हैं। अब इनकी मदद से रियल-टाइम में फ्लाइट की कीमतें ट्रैक करने से लेकर होटल बुकिंग तक के तमाम काम चुटकियों में हो सकेंगे। आइए जानते हैं कि ये नए फीचर्स आपकी अगली ट्रिप को कैसे आसान और किफायती बना सकते हैं।

Google Search AI Mode, Track Flight Prices, Redeem Rewards, Book Hotels Seamlessly
गूगल सर्च का नया एआई मोड – फोटो : एआई जनरेटेड

गूगल अपने सर्च इंजन के एआई मोड में नए और बेहतरीन फीचर्स शामिल कर रहा है। इन फीचर्स की मदद से अब यूजर्स के लिए ट्रैवल प्लानिंग, फ्लाइट प्राइस ट्रैकिंग और होटल बुकिंग का पूरा काम एक ही जगह पर बेहद आसान हो जाएगा।

गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि एआई मोड इन सर्च के साथ आप पहले से ही रियल-टाइम डेटा से फ्लाइट्स और होटल्स की तुलना कर सकते हैं, वेब पर बेहतरीन सिफारिशें पा सकते हैं और परफेक्ट इटिनररी (यात्रा कार्यक्रम) बना सकते हैं। अब हम फ्लाइट प्राइस ट्रैक करने, पॉइंट्स या मील्स की दरें देखने और होटल बुक करने की नई सुविधाओं के साथ इस अनुभव को और बेहतर बना रहे हैं।

1. एआई मोड में सीधे फ्लाइट प्राइस ट्रैक करें

  • ईमेल अलर्ट:अब आपको एआई मोड में सिर्फ अपनी यात्रा का गंतव्य (डेस्टिनेशन) और तारीखें बतानी होंगी और प्राइस ट्रैक करने को कहना होगा। जैसे ही टिकट के दाम बदलेंगे, गूगल आपको ईमेल अलर्ट भेजेगा। इसके अलावा एआई मोड 300 से अधिक एयरलाइंस और ट्रैवल वेबसाइट्स से लेटेस्ट फ्लाइट टिकट प्राइस दिखा सकता है।
  • ग्लोबली उपलब्ध:यह सुविधा 180 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध कराई गई है।

2. फ्लाइट और होटल की कीमत मील्स या प्वाइंट्स में चेक करें

  • सर्च का तरीका:आप किसी खास रिवॉर्ड्स प्रोग्राम का नाम लेकर पूछ सकते हैं कि नॉन-स्टॉप फ्लाइट या होटल स्टे के लिए कितने मील्स या प्वाइंट्स लगेंगे।
  • मौजूदा पार्टनर्स: यह सुविधा ग्लोबली उपलब्ध है। शुरुआत में इसे अलास्का एयरलाइंस या हवाईयन एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस, चॉइस होटल्स इंटरनेशनल, हिल्टन और वायंडम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का सपोर्ट मिला है।
  • अपडेट्स: जल्द ही इसमें एकोर, फ्लाइंग ब्लू, हयात, लैटाम एयरलाइंस और लुफ्थांसा ग्रुप का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।
  • पसंद के विकल्प: आपको बस अपना डेस्टिनेशन, स्टे की तारीखें और अपनी प्राथमिकताएं जैसे बजट वगैरा बताना होगा। इसके बाद रिव्यू और जरूरी डिटेल्स के साथ विकल्पों की लिस्ट मिल जाएगी।
  • आसान भुगतान: होटल चुनने के बाद कंटीन्यू ऑन गूगल ऑप्शन पर क्लिक करके पार्टनर्स के जरिए बुकिंग पूरी की जा सकती है। भुगतान सुरक्षित रूप से गूगल पे से हो जाएगा।
  • वर्तमान स्थिति:फिलहाल यह होटल बुकिंग सुविधा अमेरिका में अंग्रेजी भाषा में रोल आउट की जा रही है। ये सभी नई एआई सुविधाएं यात्रा की पूरी प्लानिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर तुलना और बुकिंग दोनों को बेहद सुविधाजनक और किफायती बनाती हैं।

Source link

Back to top button