Technology, Anthropic: हिंदी में अपनापन, अंग्रेजी में सटीकता; एंथ्रोपिक की नई रिसर्च में सामने आया Claude AI का अलग अंदाज — INA

एआई चैटबॉट (AI Chatbot) हर भाषा में एक जैसा जवाब देता है, यह धारणा अब बदल सकती है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) की नई रिसर्च के मुताबिक, उसका एआई चैटबॉट क्लॉड (Claude AI) भाषा के हिसाब से अपना व्यवहार बदलता है। रिसर्च में पाया गया कि हिंदी और अरबी में क्लॉड के जवाब ज्यादा गर्मजोशी और सहानुभूति वाले होते हैं, जबकि अंग्रेजी और रूसी में वह अधिक सटीक, विश्लेषणात्मक और तथ्यों पर आधारित जवाब देता है।

13 जुलाई को जारी इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने क्लॉड द्वारा व्यक्त की जाने वाली 3,307 वैल्यू की पहचान की। बाद में इन्हें 339 समूहों में समेटकर चार प्रमुख पैमानों पर विश्लेषण किया गया।

हिंदी में गर्मजोशी से जवाब देता है क्लॉड

रिसर्च के अनुसार सबसे बड़ा अंतर गर्मजोशी और सटीकता के पैमाने पर देखने को मिला। हिंदी और अरबी में क्लॉड ज्यादा भावनात्मक और सहयोगी नजर आया, जबकि अंग्रेजी और रूसी में उसने अधिक विश्लेषणात्मक और सटीक जवाब दिए।

वहीं अंग्रेजी में क्लॉड सबसे अधिक सतर्क पाया गया, जबकि अरबी में वह ज्यादा सहयोगी रहा। अंग्रेजी में वह विस्तार से समझाने की कोशिश करता है, जबकि अरबी में छोटे जवाब देता है। डच भाषा में क्लॉड अपनी सीमाओं और गलतियों को ज्यादा स्वीकार करता है, जबकि इंडोनेशियाई भाषा में वह ज्यादा आत्मविश्वास से जवाब देता है।

यह भी पढ़ें: ‘AI के लिए चुका रहे दोहरी कीमत’: नडेला ने कहा- कंपनियों को मुफ्त में मिल रहा कीमती यूजर डेटा, समाधान भी बताया

एंथ्रोपिक का मानना है कि अलग-अलग भाषाओं के ट्रेनिंग डेटा और उनकी संवाद शैली इसकी मुख्य वजह हैं। कुछ भाषाओं में उपलब्ध डेटा अधिक है, जबकि कुछ में कम। यही अंतर एआई के जवाबों के तरीके को प्रभावित करता है।

भारत के लिए Claude AI के खास सब्सक्रिप्शन प्लान

एंथ्रोपिक ने भारत में अपने क्लॉड एआई असिस्टेंट के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए हैं। अब कंपनी भारतीय यूजर्स को सब्सक्रिप्शन के लिए अमेरिकी डॉलर की बजाय भारतीय रुपये में भुगतान करने का विकल्प दे रही है।


  • नई कीमतों के तहत Claude Pro प्लान की कीमत 2,000 रुपये प्रति माह रखी गई है। वहीं, अगर मासिक बिलिंग चुनी जाती है तो इसकी कीमत 2,399 रुपये प्रति माह होगी।

  • कंपनी ने Claude Max के दो नए प्लान भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 11,999 रुपये और 23,999 रुपये प्रति माह है। ये प्लान खासतौर पर डेवलपर्स, रिसर्चर्स और ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किए गए हैं।

  • बिजनेस ग्राहकों के लिए Claude Team प्लान की शुरुआती कीमत 2,399 रुपये प्रति यूजर प्रति माह (वार्षिक बिलिंग) है, जबकि Premium Team प्लान की कीमत 11,999 रुपये प्रति यूजर प्रति माह रखी गई है। सभी कीमतों में GST शामिल है।

यह भी पढ़ें: Google का बड़ा फैसला: अब AI से बने .ों की होगी अलग पहचान; यूजर्स को पहले से मिलेगी जानकारी

एंथ्रॉपिक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना भारत

अमेरिका के बाद भारत एंथ्रोपिक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। एंथ्रोपिक के मुताबिक, कंपनी के क्लॉड एआई का कुल इस्तेमाल का लगभग 5.8 प्रतिशत भारत से आता है। इसलिए कंपनी भारतीय कंज्यूमर्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इस साल की शुरुआत में एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने बताया था कि भारत में कंपनी का रेवेन्यू रन रेट केवल चार महीनों में दोगुना हो गया है, जो देश में तेजी से बढ़ते एआई अपनाने को दर्शाता है। 

फरवरी 2026 में एंथ्रोपिक ने कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में अपना ऑफिस खोला है। इसके बाद से कंपनी ने भारतीय डेवलपर्स और एंटरप्राइज ग्राहकों पर खास ध्यान देना शुरू किया है। कंपनी ने हाल ही में फिनटेक कंपनी Razorpay के साथ भी साझेदारी की है, ताकि एआई आधारित प्रोडक्ट और सर्विस बनाने वाले बिजनेस के लिए क्लॉड एआई का इस्तेमाल आसान बनाया जा सके।

Source link

Back to top button