Technology, फ्लिपकार्ट सेल: ₹80,000 से भी कम में मिलेगा आईफोन 17, गैलेक्सी एस25 पर मिल सकती है ₹10,000 की छूट, जानें ऑफर्स – Flipkart Big Billion Days Sale 2026 Galaxy S25 S25 Fe Iphone 17 Offer Price Discount Teased — INA

सार

फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने से पहले कुछ स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स को टीज कर दिया है। कंपनी सेल में Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर भारी डिस्काउंट दे सकती है। वहीं, iPhone 17 की कीमत भी 70,000 रुपये की रेंज में हो सकती है।

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2026 को लेकर स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सैमसंग गैलेक्सी एस25 और गैलेक्सी एस25 एफई की सेल कीमत को टीज किया है। दोनों फोन की कीमत मौजूदा दाम के मुकाबले काफी कम हो सकती है।

9 अक्टूबर से शुरू होगी बिग बिलियन डेज सेल

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, भारत में बिग बिलियन डेज 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। इस फेस्टिव सीजन सेल में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 और गैलेक्सी एस25 एफई भी इनमें शामिल हैं।

₹60 हजार से कम में मिल सकता है गैलेक्सी एस25

फ्लिपकार्ट की सेल लिस्टिंग में गैलेक्सी एस25 की कीमत ₹60,000 से कम बताई गई है। अभी इसके 128जीबी वेरिएंट की कीमत ₹69,999 है। ऐसे में अगर सेल में फोन की कीमत ₹60,000 रहती है, तो खरीदारों को करीब ₹10,000 तक की बचत हो सकती है।

गैलेक्सी एस25 एफई भी हो सकता है सस्ता

गैलेक्सी एस25 एफई को लेकर फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत ₹50,000 से कम रहने का संकेत दिया है। फिलहाल 128जीबी मॉडल ₹54,999 में लिस्टेड है। यानी सेल में इसकी कीमत घटने पर करीब ₹5,000 या उससे ज्यादा की बचत संभव है। हालांकि वास्तविक छूट फाइनल सेल प्राइस पर निर्भर करेगी। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ प्रभावी कीमत और कम हो सकती है। फ्लिपकार्ट ने अभी दोनों फोन की सटीक सेल कीमत सार्वजनिक नहीं की है।

आईफोन 17 पर भी मिल सकता है बड़ा ऑफर

फ्लिपकार्ट ने आईफोन 17 की सेल कीमत को भी टीज किया है। कंपनी के मोबाइल-केंद्रित इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी कीमत ₹7X,XXX रेंज में दिखाई गई है। फिलहाल आईफोन 17 की शुरुआती कीमत ₹99,900 है। ऐसे में सेल प्राइस सामने आने पर करीब ₹20,000 तक की संभावित बचत का अनुमान लगाया जा सकता है।

आने वाले दिनों में सैमसंग, फ्लिपकार्ट और अमेजन की तरफ से अन्य फेस्टिव ऑफर्स की जानकारी भी सामने आ सकती है। खरीदारों के लिए अंतिम कीमत और बैंक ऑफर का इंतजार करना जरूरी होगा।

Source link

Back to top button