Technology, आईफोन 18 प्रो बनाम 17 प्रो: ए20 चिप, अपर्चर कैमरा और नई सिरी, 7 अपग्रेड से बेहतर बना आईफोन, किसे खरीदें? – Iphone 18 Pro Vs Iphone 17 Pro: Same Design, So What’s New? Check All Differences — INA

सार

एपल ने अपने फ्लैगशिप सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में नया आईफोन 18 प्रो लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने पुराने आईफोन 17 प्रो को अपने आधिकारिक स्टोर से हटा दिया है। हालांकि, पहली नजर में दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन लगभग एक जैसा नजर आता है, लेकिन 2nm A20 Pro चिपसेट, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और तेज चार्जिंग जैसे अपग्रेड आईफोन 18 प्रो को पिछले मॉडल से . ले जाते हैं। दोनों की कीमत में भी अच्छा-खासा अंतर है। ऐसे में अगर आपको इन दोनों में से किसी एक को चुनना हो, तो कौन सा आईफोन खरीदना बेहतर फैसला हो सकता है? आइए, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 17 प्रो की तुलना करके समझते हैं कि आपके लिए इनमें से कौन सा मॉडल बेहतर रहेगा।

जहां एक तरफ एपल ने अपने नए मॉडल को ग्लोबल मार्केट में पेश किया, वहीं दूसरी तरफ पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 17 प्रो को कंपनी की नई प्रो सीरीज आने के बाद बंद कर दिया गया है। है। हालांकि इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। साथ ही आईफोन 18 प्रो की भी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

अब अगर इन दोनों फोन की बात करें तो यह दोनों ही लगभग एक जैसे दिखते हैं। भले ही कंपनी ने आईफोन 18 की डिजाइन में ज्यादा बदलाव न किए हो, लेकिन इनके अंदर एपल ने कई बड़े बदलाव किए हैं। आईफोन 18 प्रो में नया ए20 Pro चिपसेट, अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम, बेहतर कूलिंग और 2TB तक स्टोरेज मिलता है। वहीं आईफोन 17 प्रो में A19 प्रो चिपसेट दिया गया है। तो क्या नया मॉडल खरीदना ज्यादा बेहतर है? आइए इस कंपैरिजन से समझते हैं।

1. भारत में कीमत और कलर ऑप्शन

  • आईफोन 18 प्रो:स्मार्टफोन खरीदते समय सबसे पहले मन में कीमत आती है। दाम की बात करें तो आईफोन 18 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। इसके अलावा फोन के 512GB मॉडल की कीमत 1,89,900, 1TB मॉडल की कीमत 2,39,900 और 2TB वाले टॉप मॉडल की कीमत 3,14,900 है। कलर की बात करें तो आईफोन 18 प्रो को ब्लैक, बरगंडी, ग्लेशियर और सिल्वर रंगों में पेश किया गया है। यह भारत में एपल के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • आईफोन 17 प्रो: आईफोन 17 प्रो को एपल ने सितंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 थी। यह 256GB मॉडल की कीमत थी। इसके 512GB मॉडल की कीमत 1,54,900, जबकि 1TB मॉडल की कीमत ₹1,74,900 थी। आईफोन 17 प्रो को कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू और सिल्वर कलर में पेश किया गया था। यानी शुरुआती कीमत की तुलना करें तो आईफोन 18 प्रो, आईफोन 17 प्रो की लॉन्च कीमत से 30 हजार महंगा है।
  • अगर आप इसे पहली नजर में देखेंगे तो फोन का डिजाइन काफी समान दिखेगा। आईफोन 18 प्रो में भी पिछले मॉडल की तरह पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें कैमरा लेंस का ट्रायंगुलर लेआउट मिलता है। हालांकि, नए मॉडल में वजन को लेकर बदलाव हुआ है और आईफोन 18 प्रो पिछले मॉडल की तुलना में भारी है।
  • एक खास बदलाव डायनामिक आईलैंड में किया गया है। आईफोन 18 प्रो में डायनामिक आईलैंड छोटा किया गया है। यह अब एक साथ तीन लाइव एक्टिविटीज दिखाने में सक्षम है। आईफोन 17 प्रो में भी डायनामिक आईलैंड दिया गया है, लेकिन नए मॉडल में इसे ज्यादा कॉम्पैक्ट बनाया गया है।

3. डिस्प्ले दोनों में लगभग समान

  • आईफोन 18 प्रो में 6.3 इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड टचस्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोमोशन टेक्नोलॉजी है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले भी मिलता है।
  • आईफोन 17 प्रो में भी 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR प्रोमोशन डिस्प्ले है। इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसलिए डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता।

4. A20 Pro बनाम A19 Pro: सबसे बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड

  • आईफोन 18 प्रो:इसे एपल के नए A20 Pro चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह 2nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6-कोर सीपीयू दिया गया है, जिसमें दो नए सुपर कोर्स और चार इफिशिएंसी कोर्स शामिल हैं। एपल के मुताबिक, नए सुपर कोर्स पिछली पीढ़ी की तुलना में 20 फीसदी तेज परफॉर्मेंस देते हैं। फोन में 7-कोर जीपीयू मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 40 फीसदी तेज ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और बेहतर बैंडविड्थ देता है। इसके न्यूरल एक्सेलेरेटर को भी अपग्रेड किया गया है। एपल के अनुसार, इनमें 2x तेज FP8 परफॉर्मेंस मिलती है।
  • कंपनी का दावा है कि A20 Pro, A19 Pro की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा पावरफुल है और A18 Pro की तुलना में 2 गुना ज्यादा पावरफुल है। नए फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड वेपर चैंबर भी दिया गया है। इसका हीट डिसिपेशन एरिया बड़ा है। आईफोन 18 प्रो iOS 27 के साथ आता है।
  • आईफोन 17 प्रो:इसे A19 Pro SoC मिलता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन दिया गया है। चिपसेट में न्यूरल एक्सेलेरेटर भी शामिल हैं।
  • एपल के अनुसार, A19 Pro, A18 Pro की तुलना में 40 फीसदी तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। आईफोन 17 प्रो को iOS 26 के साथ लॉन्च किया गया था और इसे iOS 27 का अपडेट भी मिलता है।

5. कैसा है कैमरा?

  • कैमरा की बात करें तो इस सेक्शन में आईफोन 18 प्रो को एक अहम अपग्रेड मिला है। नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें 48MP फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें नया वैरिएबल अपर्चर फीचर मिलता है। इसके साथ 48MP फ्यूजन अल्ट्रा वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है।
  • आईफोन 17 प्रो के कैमरा सेटअप की बात करें तो आईफोन 17 प्रो में भी ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP Ultra Wide और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। इसमें भी फ्रंट पर 18MP सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। इसलिए दोनों फोन में कैमरों की संख्या और मेगापिक्सल के लिहाज से बड़ा अंतर नहीं है। लेकिन iPhone 18 Pro में वैरिएबल अपर्चर और नए कैमरा फीचर्स इसे ज्यादा एडवांस बनाते हैं।

6. बैटरी में भी मिला सुधार

  • आईफोन 18 प्रो में एपल ने बैटरी बैकअप को बेहतर किया है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। चार्जिंग की बात करें तो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए फोन को करीब 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
  • वहीं आईफोन 17 प्रो में 33 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। यह फोन यूएसबी टाइप सी के जरिए करीब 20 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। यानी नए मॉडल में बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों में फायदा मिलने की बात कही गई है।

7. स्टोरेज: पहली बार 2TB तक का विकल्प

  • स्टोरेज के मामले में भी आईफोन 18 प्रो . निकलता है। नए मॉडल में 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। यानी टॉप मॉडल में 2TB स्टोरेज उपलब्ध है।
  • दूसरी ओर आईफोन 17 प्रो में 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प दिए गए थे। इसका फायदा खास तौर पर उन यूजर्स को हो सकता है जो फोन से ज्यादा फोटो और हाई-रेजोल्यूशन वीडियो शूट करते हैं।

एक नजर में देखें पूरी तुलना

फीचरiPhone 18 ProiPhone 17 Pro
डिस्प्ले6.3 इंच6.3 इंच
डिस्प्ले टेक्नोलॉजीसुपर रेटिना XDR OLED, प्रोमोशनसुपर रेटिना XDR, प्रोमोशन
रिफ्रेश रेट120Hz तक120Hz तक
प्रोसेसरA20 ProA19 Pro
प्रोसेस2nm3nm
सीपीयू6-कोर6-कोर
जीपीयू7-कोर6-कोर
फ्रंट कैमरा18MP सेंटर स्टेज18MPसेंटर स्टेज
रियर कैमरा48MP + 48MP + 48MP48MP + 48MP + 48MP
मेन कैमरा48MP फ्यूजन, वेरिएबल अपर्चर48MP फ्यूजन मेन
स्टोरेज256GB, 512GB, 1TB, 2TB256GB, 512GB, 1TB
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 27iOS 26
Dynamic Islandछोटा, 3 नाइव एक्टिविटीजडायनामिक आईलैंड
कूलिंगअपग्रेडेड वेपर चैंबरवेपर चैंबर
वीडियो प्लेबैक36 घंटे तक33 घंटे तक
50% चार्जकरीब 15 मिनटकरीब 20 मिनट
शुरुआती कीमत₹1,64,900₹1,34,900
कलरब्लैक, बरगंडी, ग्लेशियर, सिल्वरकॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू, सिल्वर

Source link

Back to top button