Technology, ऊंचाइयां ही नहीं छू रहे, अब घर भी बसा रहे रोबोट्स: इस देश में हुआ पहला AI विवाह, रॉबर्ट-मटिल्डा बने पति-पत्नी — INA

रूस की राजधानी मॉस्को से गजब का मामला सामने आया है। यहां पर दो ह्यूमनॉइड के लिए एक अनोखा और प्रतीकात्मक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खीचं लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस इवेंट में दो एआई संचालित रोबोट्स, रॉबर्ट (Robert) और मटिल्डा (Matilda), को आधिकारिक रूप से रोबोट जीवनसाथी घोषित किया गया। रूसी समाचार एजेंसी RIA Novosti के अनुसार, देश के इतिहास में पहली बार ऐसा आयोजन किया गया है।

पुश्किन लाइब्रेरी में हुआ आयोजन

यह समारोह मॉस्को की पुश्किन लाइब्रेरी में आयोजित किया गया। इसकी पूरी देखभाल मारिया पैंट्युखिना ने की। पूरे आयोजन को पारंपरिक विवाह समारोह की तरह तैयार किया गया था, हालांकि इसका उद्देश्य कानूनी विवाह नहीं बल्कि AI तकनीक का प्रतीकात्मक प्रदर्शन था।

एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की शपथ ली

इवेंट में दोनों रोबोट्स ने शपथ ली और एक-दूसरे के साथ प्रतीकात्मक विवाहर किया, यहां तक उन्होंने अंगूठी की जगह ब्रेसलेट्स का आदान-प्रदान किया। इसके बाद मटिल्डा ने डांस भी किया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कौन हैं रॉबर्ट और मटिल्डा?

रॉबर्ट को एक ऑफिस कर्मचारी और ब्लॉगिंग के लिए डिजाइन किया गया है। जबकि मटिल्डा को एक बैलेरिना के रूप में बनाया गया है। दोनों ह्यूमन रोबोट्स AI की मदद से संवाद और निर्धारित गतिविधियां करने में सक्षम हैं।

SPIEF-2026 में पहली बार आए थे सामने

रॉबर्ट और मटिल्डा को इससे पहले भी देखा गया है। यह ह्यूमनॉइड सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF-2026) के दौरान सार्वजनिक रूप से पेश किया गया था। इसके बाद मॉस्को में आयोजित यह प्रतीकात्मक विवाह समारोह इन दोनों रोबोट्स की अगली बड़ी सार्वजनिक प्रस्तुति बना।

इस आयोजन का उद्देश्य क्या था ?


  • यह समारोह किसी कानूनी विवाह का हिस्सा नहीं था, बल्कि एआई और ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स की बढ़ती क्षमताओं को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास था। इस आयोजन ने यह दिखाया कि आधुनिक रोबोट्स केवल औद्योगिक या व्यावसायिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।

  • इस मुद्दे पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई और ह्यूमनॉइड रोबोट्स का विकास जिस गति से . बढ़ रहा है, उसे देखते हुए आने वाले वर्षों में ऐसे कई और अनोखे प्रयोग देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह आयोजन पूरी तरह प्रतीकात्मक था और इसका उद्देश्य तकनीक के भविष्य को अलग अंदाज में प्रदर्शित करना था।

Source link

Back to top button