Technology, सिर्फ आइडिया बताएं और मैप्स एप होगा तैयार: गूगल एआई स्टूडियो में आया नया टूल, क्या है और कैसे कर सकेंगे यूज? – Google Ai Studio Gets Google Maps Integration, Build Interactive Apps Minutes — INA

Tue, 10 Nov 2026 12:59 PM IST

सार

अगर आप किसी खास जगह का इंटरैक्टिव मैप या 3D टूर तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए कोई कोडिंग सीखने की जरूरत नहीं है। गूगल ने अपने एआई स्टूडियो में गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर सिर्फ अपना आइडिया बताकर कुछ ही मिनटों में मैप्स आधारित एप तैयार कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे…

Google AI Studio Gets Google Maps Integration, Build Interactive Apps Minutes
गूगल एआई स्टूडियो में आया नया टूल – फोटो : amarujala.com

गूगल एआई स्टूडियो में अब सीधे गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने एप में ही सारी जानकारी और लोकेशन आधारित सुविधाएं जोड़ सकेंगे।

पहले इस तरह के एप बनाने के लिए गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म को अलग से सेटअप करना पड़ सकता था, लेकिन नए फीचर के साथ गूगल ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की है। अब यूजर एआई स्टूडियो के अंदर ही मैप्स से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसमें वन-क्लिक सेटअप की सुविधा दी गई है। यूजर को बस अपना आइडिया बताना होगा और बाकी काम जेमिनी संभालने में मदद करेगा।

कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

गूगल एआई स्टूडियो के जरिए बनाए जाने वाले एप में गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म की कई सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिनमें से कुछ के बारे में नीचे बताया गया है।

  • मैप टाइल्स:एप में मैप का व्यू दिखाने के लिए।
  • स्थान: अलग-अलग जगहों और मशहूर स्थानों की जानकारी जोड़ने के लिए।
  • मैसम(Weather):मौसम से जुड़ी जानकारी दिखाने के लिए।
  • रूटिंग: किसी जगह तक पहुंचने का रास्ता दिखाने के लिए।
  • 3D बिल्डिंग्स:इमारतों और आसपास के इलाकों का 3D व्यू दिखाने के लिए।
  • स्ट्रीट व्यू: सड़कों और आसपास की जगहों को वास्तविक तस्वीरों के जरिए देखने के लिए।

इन सुविधाओं की मदद से यूजर सामान्य मैप के बजाय ज्यादा इंटरैक्टिव और जानकारी से भरपूर एप बना सकेंगे।

यूजर कैसे इस्तेमाल करें?

  • इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल एआई स्टूडियो पर जाना होगा। इसके बाद जेमिनी को अपने एप का कॉन्सेप्ट बताना होगा।
  • जैसे मान लीजिए, अगर आप न्यूयॉर्क के मशहूर पर्यटन स्थलों का इंटरैक्टिव 3D टूर बनाना चाहते हैं, तो जेमिनी को कुछ ऐसा प्रॉम्प्ट देना होगा…’NYC के मशहूर स्थलों को दिखाते हुए एक इंटरैक्टिव 3D टूर बनाएं।’
  • इसके बाद जेमिनी आपके निर्देश को समझकर एप तैयार करने में मदद करेगा। इसमें मैप्स से जुड़ी जरूरी सुविधाएं भी जोड़ी जा सकेंगी। इस तरह यूजर को शुरुआत से कोड लिखने या हर फीचर को अलग-अलग जोड़ने की जरूरत नहीं होगी।
  • सबसे दिलचस्प बात है कि गूगल ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सेटअप में भी बदलाव किया है। यूजर बिना क्रेडिट कार्ड के कुछ ही मिनटों में गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म के साथ शुरुआत कर सकते हैं और इस फीचर को बिना किसी लागत के आजमा सकते हैं।
  • इसके अलावा, अगर किसी यूजर का पहले से गूगल क्लॉड प्रोजेक्ट है, तो एआई स्टूडियो उसे पहचानकर लिंक करने का विकल्प भी दे सकता है। यानी यूजर चाहें तो नए सेटअप से शुरुआत कर सकते हैं या अपने मौजूदा गूगल क्लॉड प्रोजेक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिक्योर तरीके से कनेक्ट होगी एपीआई की?

एप तैयार करने की प्रक्रिया में एआई स्टूडियो यूजर Key को सुरक्षित तरीके से कनेक्ट करता है। इसके बाद एप का लाइव और इंटरैक्टिव प्रीव्यू तुरंत लोड हो जाता है।

इससे यूजर अपने बनाए गए एप को देखकर समझ सकते हैं कि वह किस तरह काम कर रहा है। यानी सिर्फ एप का आइडिया या कोड तैयार होने तक बात सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका काम करता हुआ प्रीव्यू भी देखा जा सकता है।

डेवलपर्स और आम यूजर्स को क्या होगा फायदा?

  • गूगल एआई स्टूडियो में मैप्स प्लेटफॉर्म का जुड़ना उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो लोकेशन आधारित एप बनाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, टूरिस्ट गाइड एप, शहर के मशहूर स्थानों का 3D टूर या रास्तों और मौसम की जानकारी देने वाले एप तैयार किए जा सकते हैं।
  • इसका फायदा यह है कि यूजर को मैप्स की सुविधाएं जोड़ने के लिए अलग-अलग सेटिंग्स और तकनीकी प्रक्रियाओं में ज्यादा समय नहीं लगाना पड़ेगा। जेमिनी की मदद से आइडिया को इंटरैक्टिव एप में बदलने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

Source link

Back to top button