Technology, मेटा का बड़ा कदम: फेसबुक, इंस्टाग्राम-WhatsApp के लिए लॉन्च किए खास प्लांस, कम कीमत में मिलेंगे सीक्रेट फीचर्स — INA

अगर आप भी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर आम यूजर्स से कुछ अलग और एक्स्ट्रा फीचर्स चाहते हैं, तो मेटा आपके लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है। सोशल नेटवर्किंग दिग्गज मेटा ने कल यानी बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने प्रमुख एप्स के लिए कंज्यूमर सब्सक्रिप्शन प्लान्स को ग्लोबली रोलआउट कर रहा है।
मेटा की प्रोडक्ट हेड नाओमी ग्लाइट (Naomi Gleit) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ डॉलर प्रति माह की कीमत पर यूजर्स अब अतिरिक्त और मजेदार फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे। इसमें खास बात यह है कि ये प्लान्स कंपनी के मौजूदा मेटा वैरिफाइड यानी की ब्लू टिक ऑफरिंग की जगह नहीं बना सकेंगे, बल्कि यह उससे अलग होंगे। साथ ही मेटा वेरिफाइड पहले की तरह ही वेरिफिकेशन, सुरक्षा और एक्स्ट्रा सपोर्ट के लिए काम करता रहेगा।
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप प्लस की कीमतें
मेटा ने फिलहाल ग्लोबल कीमतों की जानकारी नहीं दी है, लेकिन भारत में इन प्लान्स की कीमत अलग-अलग बताई जा रही है।
- Instagram Plus और Facebook Plus: अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक प्लस और इंस्टाग्राम प्लस की मंथली कीमत 3.99 डॉलर यान करीब 387 रुपये रखी गई है।
- WhatsApp Plus: जबकि व्हाट्सएप प्लस के लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) का भुगतान करना होगा।
WhatsApp Plus में क्या-क्या पर्सनल फीचर्स मिलेंगे?
रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाट्सएप प्लस में यूजर्स को पर्सनल मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने का मौका मिल सकता है। इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स में ये सब शामिल हैं।
- अपनी पसंद की कस्टम थीम और यूनिक रिंगटोन लगाने की सुविधा मिलेगी।
- प्रीमियम स्टिकर्स का एक्सेस मिलेगा और वे पहले से ज्यादा चैट्स को टॉप पर पिन कर सकेंगे।
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर क्या एडवांस टूल्स मिलेंगे?
इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए मेटा कई कमाल के फीचर्स लाइव करने जा रहा है। इंस्टाग्राम प्लस में मिलने में यूजर्स को ये फीचर्स मिलेंगे।
- स्टोरी रिवॉच ट्रैक: आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी को किन-किन लोगों ने देखा, ये तो सभी यूजर्स को दिख जाता है। लेकिन इस खास प्लस प्लान में यूजर्स आसानी से देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को लोगों ने कितनी बार दोबारा (Rewatch) देखा।
- अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट: क्लोज फ्रेंड्स से . बढ़कर यूजर्स अनगिनत स्टोरी ऑडियंस लिस्ट भी बना पाएंगे।
- सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू: कोई-कोई इंस्टाग्राम पर स्टोरी देखना तो चाहता है, लेकिन वह ये नहीं चाहता कि स्टोरी लगाने वाले को पता चल सके, कि उसने स्टोरी देख ली है। तो इस प्लान में बिना व्यूअर्स लिस्ट में अपना नाम दिखाए आप दूसरों की स्टोरी का प्रीव्यू देख सकेंगे।
- 24 घंटे से ज्यादा की स्टोरी: अपनी स्टोरी को 24 घंटे के बाद भी प्रोफाइल पर दिखाने का विकल्प मिलेगा।
- स्टोरी स्पॉटलाइट: यूजर्स हर हफ्ते एक स्टोरी को स्पॉटलाइट करके ज्यादा विजिबिलिटी (व्यूज) हासिल की जा सकेगी।
- व्यूअर लिस्ट सर्च: स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सीधे सर्च करने का ऑप्शन मिल सकेगा।
- कॉस्मेटिक अपग्रेड: एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम एप आइकन, बायो के लिए खास फॉन्ट्स और ज्यादा प्रोफाइल पिन करने की सुविधा मिलेगी।
- मेटा वेरिफाइड से बिल्कुल अलग: ध्यान रहे कि ये प्लस प्लान्स कंपनी की मौजूदा मेटा वेरिफाइड सर्विस से पूरी तरह अलग हैं। मेटा वेरिफाइड सर्विस केवल आइडेंटिटी वेरिफिकेशन (ब्लू टिक) और कस्टमर सपोर्ट के लिए काम करती रहेगी।
Meta One: एआई, क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए भी स्पेशल प्लान्स
मेटा सिर्फ सोशल मीडिया एप्स तक ही सीमित नहीं है। कंपनी ने एआई, क्रिएटर्स और बिजनेस फोकस्ड प्लान के लिए मेटा वन भी लान्च करने की तैयारी में है। जानिए इसमें क्या खास होने वाला है…
- मेटा वन प्लस प्लान: ये एआई के बेसिक पेड फीचर्स के लिए है। इसकी कीमत 7.99 डॉलर (करीब 775 रुपये) मंथली हो सकती है।
- मेटा वन प्रीमियम प्लान: इस सुपर-प्रीमियम प्लान में यूजर्स ज्यादा कंप्यूट पावर, बेहद जटिल कामों के लिए डीपर रीजनिंग और ज्यादा वीडियो व इमेज जनरेट कर सकेंगे। इसकी कीमत 19.99 डॉलर (करीब 1,939 रुपये) मंथली रखी गई है।
क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए प्लान की किमत कितनी है?
- मेटा वन इसेंसियल: इसमें यूजर्स को वेरिफाइड बैज, इंपर्सनेशन प्रोटेक्शन (फर्जी अकाउंट से सुरक्षा) और एक एन्हैंस्ड लिंकशीट मिलेगी। जिसके लिए 14.99 डॉलर (करीब 1,455 रुपये) मंथली चार्ज देना होगा।
- मेटा वन एडवांस्ड: इसमें इसेंसियल सभी फीचर्स के साथ-साथ फेसबुक फीड में फीचर्ड होने का मौका, सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखने की क्षमता, प्रोफाइल पर बोल्ड Follow बटन, एडवांस्ड एनालिटिक्स, कंटेंट शेड्यूलिंग टूल्स और मॉडरेटर्स के साथ एक्सेस शेयर करने की सुविधा मिलेगी। इसकी कीमत 49.99 डॉलर (करीब 4,850 रुपये) मंथली होगी, जिसमें एडवांस बिजनेस टूल्स मिलेंगे।