Technology, Tips: Smart TV के ये सीक्रेट फीचर्स जानते हैं? फिल्में देखने के अलावा भी कर सकता है कमाल के काम — INA

घरों में स्मार्ट टीवी आए कई साल हो चुके हैं। इसके बावजूद ज्यादातर लोग इसे केवल मनोरंजन का साधन मानते हैं। फिल्में देखना, वेब सीरीज चलाना या टीवी चैनल देखना ही इसके इस्तेमाल तक सीमित रह जाता है। जबकि हकीकत यह है कि Smart TV में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप अपने टीवी का सही इस्तेमाल करें तो यह आपके कई दूसरे गैजेट्स का काम भी आसान कर सकता है।


Table of Contents

1. बड़ी स्क्रीन पर करें इंटरनेट ब्राउजिंग


  • मोबाइल पर इंटरनेट चलाना आम बात है, लेकिन बड़ी स्क्रीन पर ब्राउजिंग का अनुभव बिल्कुल अलग होता है। अधिकांश स्मार्ट टीवी में ब्राउजर पहले से मौजूद नहीं होता। ऐसे में आप Google Play Store से TV Bro या JioSphere जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • TV Bro की खास बात यह है कि इसे टीवी रिमोट के साथ इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें वॉयस कंट्रोल और माउस पॉइंटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे इंटरनेट चलाना आसान हो जाता है।

2. Smart TV को बनाएं कंप्यूटर


  • अगर आपके पास Samsung या Motorola का स्मार्टफोन है, तो आप टीवी को कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • इन फोन्स में मिलने वाला डेस्कटॉप मोड टीवी स्क्रीन पर विंडोज जैसा इंटरफेस देता है। इससे बड़ी स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट्स देखना, ईमेल चेक करना और कई दूसरे काम करना आसान हो जाता है।

3. डिजिटल फोटो फ्रेम की तरह करें इस्तेमाल


  • Smart TV को बड़े डिजिटल फोटो फ्रेम में भी बदला जा सकता है। Footo जैसे ऐप्स की मदद से आप अपने फोन की तस्वीरें सीधे टीवी पर दिखा सकते हैं।

  • जब टीवी पर कोई कंटेंट नहीं चल रहा हो, तब आपकी पसंदीदा तस्वीरें स्क्रीन पर स्लाइडशो के रूप में दिखाई देती रहेंगी। इससे आपका लिविंग रूम और भी आकर्षक नजर आएगा।

4. काम के दौरान बनाएं सेकेंड स्क्रीन


  • आजकल मल्टीटास्किंग के लिए बड़ी स्क्रीन की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में आप HDMI केबल, Miracast या AirPlay की मदद से Smart TV को लैपटॉप की दूसरी स्क्रीन बना सकते हैं।

  • यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर से काम करते हैं या एक साथ कई विंडो पर काम करना पसंद करते हैं।

5. टीवी को बनाएं स्मार्ट क्लॉक


  • जब टीवी इस्तेमाल नहीं हो रहा हो, तब उसे खाली छोड़ने की जरूरत नहीं है। DAKboard जैसे ऐप्स की मदद से आप इसे एक स्मार्ट डैशबोर्ड या डिजिटल वॉल क्लॉक में बदल सकते हैं।

  • इस पर समय, मौसम, कैलेंडर, खबरें और स्मार्ट होम डिवाइस की जानकारी दिखाई जा सकती है।

6. बिना कंसोल के करें हाई-एंड गेमिंग


  • अगर आपके पास गेमिंग कंसोल नहीं है, तब भी Smart TV पर शानदार गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ तेज इंटरनेट और एक गेमिंग कंट्रोलर की जरूरत होगी।

  • आप Xbox Cloud Gaming, NVIDIA GeForce Now और Amazon Luna जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए टीवी पर क्लाउड गेमिंग कर सकते हैं। इससे बिना महंगे कंसोल के भी बड़े स्क्रीन पर गेम खेलना संभव हो जाता है।

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News