Tach – कर्व्ड डिजाइन और दमदार बैटरी के साथ Tecno Pova Curve 2 5G की 13 फरवरी को एंट्री, मिल सकती है 7,750mAh बैटरी

टेक्नो भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी बजट-फ्रेंडली Pova सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है कि टेक्नो Pova Curve 2 5G को भारत में 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए टेक्नो Pova Curve 5G का सक्सेसर होगा और इसे बेहतर डिजाइन, बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जा सकता है.

Table of Contents

कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र के मुताबिक, टेक्नो Pova Curve 2 5G में कर्व्ड रियर डिजाइन मिलेगा, जिसमें मैट-टेक्सचर फिनिश दी गई है. फोन का लुक काफी हद तक इसके पुराने मॉडल जैसा है, लेकिन इसमें ज्यादा स्मूद लाइन्स और प्रीमियम फील देखने को मिलती है.

रियर पैनल पर वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो कैमरे एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप मॉड्यूल में और तीसरा कैमरा नीचे की ओर LED फ्लैश के साथ मौजूद है.

टेक्नो पोवा कर्व 2 5G को ब्लैक, सिल्वर और वॉयलेट तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. खास बात यह है कि हर कलर वेरिएंट में बैक पैनल के निचले हिस्से में हल्का सा सेमी-ट्रांसपेरेंट पैटर्न दिया गया है, जो फोन को एक अलग पहचान देता है.

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ आ सकता है. इसमें 12GB तक RAM मिलने की उम्मीद है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा. फोन के Android 16 पर आधारित होने की भी संभावना जताई जा रही है.

मिल सकती है 7,750mAh बैटरी
बैटरी के मामले में टेक्नो Pova Curve 2 5G काफी दमदार हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7,750mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबा बैकअप देने में मदद करेगी. यह फोन बजट सेगमेंट में उन यूज़र्स के लिए खास हो सकता है, जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ मजबूत बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं.

लॉन्च के करीब आते ही टेक्नो Pova Curve 2 5G से जुड़ी कीमत और बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News