तेजस्वी बोले- नीतीश चाचा से बिहार नहीं चल रहा:PM मोदी ने कहा- RJD ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर CM पद हड़प लिया- INA NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी 2 दिन बचे हैं। इसके बाद 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी। आज पीएम मोदी की कोसी सीमांचल में जनसभा होगी। PM मोदी दो जिलों के 30 NDA प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। सबसे पहले पीएम सुबह 11 बजे सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कटिहार पहुंचेंगे। पीएम ने आरा-नवादा की जनसभा के दौरान कहा- आपको एक अंदर की बात बता रहा हूं। आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद छीन लिया। कांग्रेस चाहकर भी राजद के नेता को सीएम उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन दबाव में झुकना पड़ा। आरजेडी-कांग्रेस में इतनी घृणा है कि चुनाव के बाद सिर-फोड़ाई शुरू हो जाएगी। इधर, INDIA ब्लॉक के CM उम्मीदवार तेजस्वी ने पटना में कहा- नीतीश चाचा को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हाईजैक कर लिया है। चाचा से बिहार चल नहीं रहा है। बिहार को मोदी और शाह चला रहे हैं। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



