नफरत की बात करने वालों को मोहब्बत और विकास से हराएंगे : तेजस्वी यादव

पटना, 26 जून (.)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि 2025 में जो पार्टी नफरत और समाज को बांटने की बात करती है, उसे हम लोग मोहब्बत और विकास से हराएंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग धर्म को धर्म से और जाति को जाति से लड़ाएंगे।

पटना के बापू सभागार में छात्र-युवा संसद में आए युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का युवा वर्ग अब इतिहास लिखेगा। बिहार का युवा अब सिर्फ नौकरी नहीं मांगेगा, बल्कि नीति भी बनाएगा और नेतृत्व भी करेगा। यहां के युवा अब परिवर्तन को लेकर अंगड़ाई ले रहे हैं। अब यहां के युवा सत्ता के फैसले का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि सत्ता का फैसला करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ऐसी सरकार चाहता है जो राज्य को शिक्षा का केंद्र बनाए, इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करे और भरपूर रोजगार उपलब्ध कराए, ताकि वे किसी दूसरे राज्य में नौकरी करने की बजाय अपने राज्य के मालिक बन सकें।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि अब वह अचेत अवस्था में हैं, उनकी सरकार नकलची है। उनके पास कोई विजन या रोडमैप नहीं है, जिस दिन आठ करोड़ युवा एकजुट होकर आवाज उठाएंगे, उस दिन बिहार बदलेगा। अगर सभी युवा एकजुट हो गए तो जातीय गणित खत्म हो जाएगा और 2025 इसका गवाह बनेगा। प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, लेकिन चीनी मिल की बात नहीं करते, रोजगार की बात नहीं करते। अब एनडीए के जुमलों को युवाओं ने कूड़े में फेंक दिया है।

उन्होंने कहा कि अब विचारों में नहीं, बदलाव की क्रांति होनी चाहिए। बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं, एक लाउड माउथ और दूसरा फाउल माउथ। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार संभालने के लायक नहीं हैं और भाजपा के पास कोई सीएम का चेहरा नहीं है।

कार्यक्रम खत्म होने पर भीड़ बेकाबू हो गई और सभागार का शीशा टूट गया। इस घटना में एक व्यक्ति को चोट आने की भी सूचना है।

–.

एमएनपी/एबीएम/एकेजे

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

नफरत की बात करने वालों को मोहब्बत और विकास से हराएंगे : तेजस्वी यादव




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button