तेजस्वी का ऐलान-सत्ता में आए तो बिना ब्याज लोन देंगे:कहा- मुझे सिर्फ 20 महीने चाहिए; रामपुर में जनसभा कर रहे अनंत सिंह का मंच टूटा- INA NEWS

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया, हमारी सरकार बनेगी तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा। पटना में तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, बिहार की जनता ने भाजपा को 20 साल दिए, हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं और मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी।’ इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button