तेलंगाना कांग्रेस विधायक की धमकी- फार्मा प्लांट जला दूंगा:दावा- पोलेपल्ली सेज में बनी यूनिट प्रदूषण फैला रही, बोर्ड ने आज तक एक्शन नहीं लिया- INA NEWS

महबूबनगर के जादचेरला से कांग्रेस विधायक जे अनिरुद्ध रेड्डी ने धमकी दी है कि वे प्रदूषण फैला रही अरबिंदो फार्मा इकाई को आग लगा देंगे। विधायक ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( PCB) को इकाई के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक दिन का समय दिया है। अनिरुद्ध ने कहा कि यदि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उनके निर्वाचन क्षेत्र में मुदिरेड्डीपल्ली नाले में अपशिष्ट छोड़ने के लिए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते वे खुद आग लगाने जाएंगे। विधायक अनिरुद्ध ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि PCB से बार-बार शिकायतें की गईं। राज्य विधानसभा में मुद्दा उठाया गया, पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विधायक बोले- फार्मा कंपनी के अपशिष्ट से मछलियां मर रहीं अनिरुद्ध ने वीडियो मैसेज में कहा- पोलेपल्ली स्पेशल इकोनॉमिक जोन में चल रही अरबिंदो फार्मा यूनिट, मुदिरेड्डीपल्ली जलाशय में अपशिष्ट छोड़ रही है, जिससे मछलियां मर रही हैं और खेती वाला इलाका प्रदूषित हो रहा है। मैं प्रदूषण बोर्ड को एक दिन का समय दे रहा हूं। मैं एक वीडियो भेजूंगा कि कैसे (प्लांट से) (प्रदूषक) पानी छोड़ा जा रहा है। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मैं रविवार सुबह 11 बजे फैक्ट्री पहुंचूंगा और फैक्ट्री को जला दूंगा।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button