राजस्थान के 18 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे:MP में आज शीतलहर का अलर्ट; उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ी- INA NEWS

पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के 18 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। फतेहपुर सबसे ठंडा (तापमान 3.7 डिग्री) शहर रहा। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में गुरुवार को शीतलहर का अलर्ट है। बुधवार को राज्य के ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ गई है। बुधवार को हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने बताया- अगले कुछ दिन मौसम सामान्य बना रहेगा। उसके बाद बर्फबारी होगी। देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: शहडोल में पारा 3°C पहुंचा, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर भी सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग मध्यप्रदेश में पूरे दिसंबर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसकी वजह हिमालयी क्षेत्र में लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का आना है। नया सिस्टम 13 दिसंबर से बनेगा। इस वजह से बर्फीली हवाएं लगातार चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ठंडा शहडोल का कल्याणपुर रहा। यहां सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 3ºC डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: न्यूनतम तापमान के गिरने से सर्दी में तेजी आई, पटना में आज से सभी स्कूलों का समय बदला बिहार में न्यूनतम तापमान लगातार गिरने से धीरे-धीरे सर्दी और बढ़ती जा रही है। पटना में न्यूनतम तापमान 12.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.1°C कम है। जबकि 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे ठंडा जिला रहा। पटना में बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पाला गिरने से नदी-नाले और झरने जमे, केदारनाथ और बद्रीनाथ में तापमान -13°C से नीचे उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब पाला गिरा रहा है, जिससे नदी, नाले और झरने जम गए हैं। केदारनाथ में तापमान माइनस 15°C और बद्रीनाथ में माइनस 13°C चल गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से दिन में हल्की धूप मिलेगी, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट का असर बने रहने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



