कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में तापमान फ्रीजिंग पाइंट से ऊपर:गुलमर्ग का तापमान -2.2°C रिकॉर्ड; राजस्थान में तापमान 8°C के करीब रहा- INA NEWS

कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी और बारिश हुई। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मिनिमम टेम्परेचर फ्रीजिंग पाइंट से ऊपर रहा। गुलमर्ग में मिनिमम टेम्परेचर -2.2°C रहा। कुपवाड़ा में 2.4°C, काजीगुंड में 3.2°C, कोकरनाग में 2.8°C रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। वहीं ज्यादातर जिलों में सुबह के वक्त तापमान 8°C के करीब रहा। ये चित्तौड़गढ़ में 8.2°C, फतेहपुर में 8.6°C रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर में घना कोहरा छाया रहा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 25 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा 26 दिसंबर: कोहरे की व्यापक पकड़, ठंड कायम
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

