कश्मीर में 0 से नीचे पहुंचा तापमान:श्रीनगर में -2.6°C रिकॉर्ड, हिमाचल प्रदेश में -4.2°C पहुंचा; इंडिगो की आज 13 फ्लाइट कैसिंल- INA NEWS

कश्मीर घाटी में के मिनिमम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में मिनिमम तापमान -2.6°C रहा। जम्मू-कश्मीर में सबसे कम तापमान सोनमर्ग का रहा, जहां तापमान -5.8°C रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के कुकुमसेरी में भी तापमान 0 से नीचे रहा, जो -4.2°C दर्ज किया गया। इधर, खराब मौसम के कारण शनिवार को इंडियो एयरलाइन की देशभर में 57 उड़ाने रद्द रहीं। जिन एयरपोर्ट्स से उड़ाने रद्द रहीं उनमें चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पुणे और गया शामिल हैं। रविवार को भी 13 फ्लाइट रद् की गई हैं। DGCA ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है। इस दौरान कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 23 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले तीन दिन के मौसम का हाल… 29 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर जारी 30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत राज्यों में जाने मौसम का हाल… बिहार के 32 जिलों में कोल्ड डे,गया का पारा 5.4°C:22 फ्लाट्स डिले, 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची संपूर्ण क्रांति; तेजस-राजधानी 13 घंटे लेट बिहार में तेज ठंड पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को प्रदेश के 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक दिन-रात ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गया में पारा 5.4°C दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से 22 फ्लाइट्स ने लेट से उड़ान भरी। संपूर्ण क्रांति 25 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंची वहीं तेजस और राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे लेट आईं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में साल के आखिरी में ठंड का डबल अटैक:12 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी, 10 में चलेगी शीत लहर हरियाणा में मौसम विभाग ने रविवार के लिए ठंड को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के करीब 12 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि 10 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने का अनुमान जताया गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट:पहाड़ों में बादल छाए, नए साल पर बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड के 6 जिलों में आज यानी 28 दिसंबर को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाके शामिल हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। ऊंचाई वाले जिलों इलाकों में नए साल पर बर्फबारी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button