महाराष्ट्र के पुणे में तेंदुओं का आतंक, अब लोगों ने गले में डाला कीलों का पट्टा, जानें क्या है वजह
.webp)
महाराष्ट्र के पुणे में तेंदुओं आतंक बढ़ चुका है. तेंदुओं के हमले में बीते 20 दिनों में तीन लोगों की मौत हो गई है. इसके कारण भय का माहौल देखा जा रहा है. ऐसे में लोग तेंदुए के हमले से बचने को लेकर गले में नुकीले कीलों की पट्टियां पहन रहे हैं. यहां पर लोगों का घर से बाहर निकलना कठिन हो चुका है. अब कील वाले पट्टे पहनकर बाहर आ रहे हैं. उनका माना है कि तेंदुए हमले से बचने के लिए गले में इस नुकीले पट्टे को टांगने से सुरक्षा हो सकेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तेंदुआ हमला करता है तो यह कीलें उसे मुंह में चुभेंगी.
3300 नेक बेल्ट बांटे गए
वहीं पुणे के प्रशासन की ओर से बयान में बताया गया कि तेंदुए छोटे कद के लोगों पर अधिक हमला कर रहे हैं. ज्यादातर खेतों में काम करने वाले लोगों पर खतरा बना हुआ है. वे उन पर सीधे हमला करते हैं. इस दौरान तेंदुआ सीधे गले पर हमला करते हैं. इस खतरे से बचने को लेकर पिंपरखेड़ की महिलाएं अनिवार्य रूप से नुकीली काली पट्टियां पहने हुए हैं. इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी स्मिता राजहंस का कहना है कि इन हमलों से बचने को लेकर हर संभव प्रयास हो रहे हैं. इसे लेकर क्षेत्र में आत्मरक्षा को लेकर 3300 नेक बेल्ट बांटे गए हैं.
तेंदुओं का आतंकी, 20 सालों में 56 मौतें
स्थानीय लोगों की डिमांड है कि वन विभा और प्रशासन को ग्रामीणों के इस नए जुगाड़ पर ध्यान देने की जरूर है. इसके के लि प्रचार प्रसार हो रहा है. पुणे जिले के जुन्नर वन प्रभाग में दो हजार से ज्यादा तेंदुए हैं. बीते 20 वर्षों में तेंदुओं के हमलों में 56 लोग मारे गए हैं. वहीं 25 हजार से ज़्यादा जानवर मारे गए. बीते 20 दिनों की बात की जाए तो यहां पर तीन लोगों की मौत चुकी है. यह क्षेत्र शिरूर तालुका के पिंपरखेड़ का है. इसके बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की एक गाड़ी और कार्यालय को आग हवाले कर दिया. इसके साथ पुणे-नासिक राजमार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया. तेंदुओं के बढ़ते हमले को लेकर नागरिकों में दहशह है. लोगों को दिन में भी घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है.
महाराष्ट्र के पुणे में तेंदुओं का आतंक, अब लोगों ने गले में डाला कीलों का पट्टा, जानें क्या है वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











