मन की बात का 122वां एपिसोड:ऑपरेशन सिंदूर-पाकिस्तान के झूठ पर बात कर सकते हैं; 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की उपलब्धियां बताएंगे- INA NEWS

पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो शो ‘मन की बात’ का आज 122वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसमें पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना और पाकिस्तान के झूठ पर बात कर सकते हैं। साथ ही 33 देशों में भेजे गए भारतीय डेलिगेशन के बारे में भी बता सकते हैं। इसके साथ ही वे हर एपिसोड की तरह एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी प्रमोट कर सकते हैं। दरअसल, 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर इस अभियान के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस अभियान के तहत देश-भर में मां के नाम पर 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। पिछले एपिसोड में भी उन्होंने लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की बात कही थी। 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। मन की बात’ पिछले तीन एपिसोड की खबरें पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button