सिद्धार्थनगर के थाना उसका बाजार पुलिस व जनपदीय एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

सिद्धार्थनगर के थाना उसका बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 148/2025 धारा 115(2)/ 351(3)/109(1)BNS से सम्बन्धित अभियुक्त विजय कुमार पुत्र रामदेव साकिन अमारी थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर जो गिरफ्तारी से बचने के लिये अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दविश दिया जा रहा था परन्तु वाछिंत अभियुक्त लगभग 07 माह से फरार चल रहा था । माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध वारण्ट जारी किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹25000/-का पुरस्कार घोषित किया था । प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल प्रयवेक्षण में हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार मय हमराह टीम व एन्टी थेफ्ट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक संसाधनो का प्रयोग करते हुये मुकदमा उपरोक्त वाछिंत अभियुक्त को पकडी-दुमदुमवा मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

Table of Contents

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News