आशीष पटेल पर लगाए गए आरोपों का कोई मतलब नहीं : नरेंद्र कश्यप #INA

लखनऊ, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। वे लखनऊ में चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गईं। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रतिक्रिया दी है।

नरेंद्र कश्यप ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि आशीष पटेल वरिष्ठ नेता हैं और कैबिनेट मंत्री हैं। उन पर जो आरोप लगे हैं, उनका कोई मतलब नहीं है।

संभल की घटना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संभल की घटना को लेकर सभी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। संभल में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं और गिरफ्तारियां भी की गई हैं। कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने और लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की, तो पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से घटनाओं को रोकने का काम किया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 46 साल बाद किसी मंदिर की मूर्ति मिल रही हैं, तो खुशी की बात है। लोगों को अपनी आस्था को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। वे लखनऊ में चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गईं। उन्होंने प्राविधिक शिक्षा विभाग में हुए कथित घोटालों पर सरकार से जवाबदेही की मांग की। साथ ही कहा कि पिछड़े वर्गों के भविष्य के साथ सौदेबाजी की गई है।

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button